पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पेटरवार पंचायत के मुखियाटोला स्थित जामाबाड़ी में बाल विकास परियोजना कार्यालय पेटरवार की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं व सहायिकाओं की ओर से शुक्रवार को पोषण माह मनाया गया. पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं की ओर से पोषाहार वस्तुओं से रंगोली सजा कर गर्भवती महिलाओं, धातृ महिलाओं और किशोरियों को पोषण से संबंधित जानकारी देते हुए इसके महत्व को विस्तारपूर्वक बताया गया.  मौके पर पेटरवार मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, पंसस रश्मि कुमारी, पूर्व मुखिया उषा प्रभात, पंचायत सचिव राजू डे, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका माया कुमारी, रीता देवी, रेशम सहगल, निशा सेठी, पूनम देवी, सहायिका, वार्ड सदस्य, स्वास्थ्य सहिया, जलसहिया सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं.