पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में मंत्री(दर्जा प्राप्त) योगेंद्र प्रसाद महतो से तेनुघाट बांध प्रमंडल अंतर्गत कार्यरत करीब 30 निजी सुरक्षा गार्ड्स ने भेंट की, समस्या समाधान होने पर दर्जा प्राप्त मंत्री के प्रति आभार और धन्यवाद जताया।
श्री श्री गणेश पूजा समिति खत्रीमुहल्ला पेटरवार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार की देर रात्रि में एक भव्य शोभायात्रा निकाल कर गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया
पेटरवार निदेशक प्राथमिक शिक्षा सह सदस्य सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड रांची के पत्रांक 57 दिनांक 6.9.2023 तथा जिला शिक्षा अधीक्षक सह सचिव जिला साक्षरता समिति बोकारो का कार्यालय ज्ञापांक 1447 दिनांक 20 9 2023 की आदेश अनुसार बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता आकलन परीक्षा आज रविवार को पेटरवार प्रखंड में आयोजित की गयी.
गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो के पेटरवार प्रखंड के चंद्रपुरा स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार को एक समारोह का आयोजन कर स्व बिनोद बिहारी महतो की 100 वीं जयंती समारोह मनाई गई. इस मौके पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. मौजूद आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी बिनोद बाबू के तस्वीर पर बारी- बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर गोमिया विधानसभा स्तरीय विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, श्रीधर महतो, गोपाल महतो, संटू राम सिंह, दीपक कुमार महतो, रूपेश कुमार महतो, बीरेंद्र कुमार महतो, डब्लू कुमार, अनिल कुमार सहित आजसू पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
