पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत के गागी ग्राम में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अमृत कलश में मिट्टी संग्रह किया गया. मौके पर बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, पंचायत सचिव रूपा कुमारी, प्रभारी पंचायत सचिव अजय दास, वार्ड सदस्य सहीना परवीन, आंगनबाड़ी सेविका रेखा कश्यप, प्रीति बाला, सहिया रीता देवी, ममता देवी, सिना नायक, हीरालाल करमाली आदि ने गागी के कई घरों से मिट्टी संग्रह किया.
