श्री श्री 108 श्री गणेश महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार की रात झांकी व भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं पूर्व विधायक बबिता देवी मुख्य रूप से उपस्थित हुए. जिन्हें श्रीफल दे कर एवं शॉल ओढ़ा कर कमिटी की ओर से स्वागत किया गया. मौके पर दर्जा प्राप्त मंत्री श्री महतो ने कहा कि विगत 14 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव का आयोजन कर लोगों में धर्म के प्रति आस्था और क्षेत्र का मान बढ़ाया है. इसके लिए आयोजक कमिटी बधाई का पात्र है. इस दौरान कमिटी के द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर रामगढ़ के सिरका से आये झांकी के कलाकरों ने मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध एवं राम, सीता एवं हनुमान की अनोखी झांकियों की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया. मौके पर श्यामा जागरण ग्रुप बोकारो के कलाकारों के द्वारा एक से बढ़ कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति कर रातभर समा बांधे रखा. मौके पर अनूप सेठी, उमेश महतो, प्रकाश महतो, सत्यम प्रसाद, सुरेश प्रसाद, चंडीचरण नायक, रंजीत जयसवाल, सचिन सेठी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
