पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पेटरवार पंचायत के मुखियाटोला में शुक्रवार को पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मेरी माटी- मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान मुखिया टोला के विभिन्न घरों से अमृत कलश में मिट्टी और चावल का संग्रह किया गया. मुखिया ने कहा कि संग्रह किये गए मिट्टी और चावल को देश की सेवा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली भेजा जाएगा. मिट्टी संग्रह के दौरान पेटरवार पंचायत के पंचायत समिति सदस्या रश्मि कुमारी, उप मुखिया मुक्ता कुमारी, पूर्व मुखिया उषा प्रभात, पंचायत सचिव राजू डे, ग्राम रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.