नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय राँची की ओर से कृषि विज्ञान केन्द्र पेटरवार  (बोकारो) में पीएमकेएसके पेटरवार से जुड़े हुए कृषकों को लाभान्वित करने हेतु एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कृषकों को संतुलित उर्वरक प्रयोग के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया.  कार्यक्रम में रांची के क्षेत्रीय प्रभारी केएम पाठक के द्वारा मुख्य अतिथि राज्य प्रबंधक एके सक्सेना, केवीके के प्रधान वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार व डा. आदर्श कुमार श्रीवास्तव ( कृषि प्रसार ) का स्वागत बुके दे कर किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रबंधक ए के सक्सेना ने कृषकों को एन.एफ.एल. के नए उत्पादों जैसे कीटनाशक, फफूँदी नाशक, कवकनाशी, जैव उर्वरक, बीज एवं अन्य उत्पादों से अवगत करवाया और भारत सरकार द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित यूरिया गोल्ड के बारे में भी जानकारी.     कार्यक्रम के दौरान डॉ अनिल कुमार ने कृषकों को संतुलित उर्वरको के प्रयोग के साथ-साथ जैविक उर्वरको का प्रयोग करने की भी सलाह दी व मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड बनवाने का महत्व भी बातया. डा. आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने बोकारो ज़िले में के.वी.के. पर्यवेक्षण में चल रहे नैनो यूरिया के ट्रायल के बारे में और धान की वैज्ञानिक खेती में नवीन तकनीकि जानकारियों से कृषकों को अवगत कराया. राकेश कुमार रजक ने धन्यवाद किया. पेटरवार फोटो -