मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंडों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नाली पक्की करण निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना में डब्लू आई एम सी मॉडल के अंतर्गत क्रियान्वित सभी वार्डों की कार्य स्थिति, एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नाली निश्चय योजना की समीक्षा की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मंगलवार को जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कोविड 19 यानी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
08 करोड़ 83 लाख की लागत से विभिन्न पथों का मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास
विभिन्न मांगों को लेकर सीपीएम समर्थकों ने किया प्रदर्शन
जदयू के प्रखंड स्तरीय अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट पुस्तकालय भवन के प्रांगण में जदयू के प्रखंड स्तरीय अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की एक बैठक संपन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार भगत व संचालन राजेंद्र ठाकुर ने किया। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों से अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पंचायत अध्यक्ष भाग लिया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक रामबालक सिंह ने संगठन पर विस्तार, अलग-अलग प्रकोष्ठ के अलग अलग कमेटी निर्माण करने की सलाह दी। बैठक में तरुण कुमार सिंह, अशोक पटेल, सतनारायण राय, रामचंद्र सिंह, नरेश प्रभाकर, अमर सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह, सरोज कुमार सिंह, कुमोद कुमार ठाकुर, राजा साहनी, राजेंद्र ठाकुर, अशोक कुमार आदि लोग शामिल थे।
जदयू की बैठक में पंचायत प्रभारियों की सूची जारी
मांग और खपत के अनुपात में उत्पादन बहुत कम - डॉ दयाराम, प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रवासियों ने जाना दूधिया मशरूम उत्पादन के तरीके समस्तीपुर। बिना खेत की खेती मशरूम सेहत, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का बेजोड़ कॉम्बो है। सबसे खास बात यह है कि मशरूम का उत्पादन दर बाजार में मांग और खपत के अनुपात में काफी कम है। उक्त बातें डीआरपीसीएयू के मशरूम मैन डॉ दया राम ने अपने संबोधन में कही। बताते चलें कि मंगलवार को डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के तत्वाधान में एवं युवा सौर्य, बिशनपुर समस्तीपुर के सहयोग से समस्तीपुर प्रखंड में अखिल भारतीय मशरूम अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत जारी प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं को दूधिया मशरूम उत्पादन के तरीके बताए गए।
भाकपा-माले मोरसंड पंचायत कमिटी के नेतृत्व में 01.06.2020 को मोरसंड पंचायत में सरकारी योजनाओं में चल रही लूट -भ्रष्टाचार व पंचायत से जुड़ी हुई कई समस्याओं को लेकर मोरसंड पंचायत भवन पर एक दिवसीय भूख हड़ताल माले कार्यकर्ताओं ने की थी। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा जाँच व कार्रवाई को एक सप्ताह का समय लिया गया था । माले के आंदोलन के परिणाम स्वरूप आज से प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मोरसंड में जाँच शुरू कर दी है,और जो जाँच पूर्व में हो चुकी है उस पर कल से कानूनी कार्रवाई शुरू होगी। दोषी जो भी होंगे उन पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी । भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने मांग की है कि ठहरा पंचायत में सरकारी योजनाओं में लूट की जाँच होने पर बड़ी अनियमितताएं उजागर होंगी । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज दिनांक - 16/06/2020 को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी समस्तीपुर के छात्र रालोसपा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आफताब आलम के अध्यक्षता में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कार्यक्रम कर्पूरी स्मारक के सामने किया गया। साथ ही बिहार सरकार से मांग की गई कि बिहार पुलिस भर्ती प्रति योगीता परीक्षा परिणाम व दरोगा बहाली परीक्षा में धांधली, कदाचार मुक्त परीक्षा के बाबजूद CTET परीक्षा को रद्द एवं BPSC के द्वारा सिविल इंजीनियरिंग के सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा के परिणाम में विलंब को लेकर निरंकुश व अकर्मण्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बिहार के छात्र, छात्राओं के साथ छल कर रहे हैं। इस लिए बिहार के छात्र, छात्राओं के द्वारा बिहार सरकार छल करना बंद करे तथा कदाचार मुक्त परीक्षा परिणाम में पास सभी विद्यार्थियों को नौकरी सरकार दे, रद्द किए गए परीक्षा परिणाम को वापस ले नहीं तो छात्र रालोसपा विवस हो कर जन आंदोलन करने को वाध्य होगी। मौके पर राज्य परिषद् सदस्य मोहिउदृिनगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू महतो, राम कुमार, इनद्रजीत कुमार, मनीष कुमार, लखिन्दर कुमार पासवान, विजय कुमार, केतन कुमार, विकास कुमार, रोहित राज पासवान, राकेश कुमार पासवान इत्यादि लोग थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर 16 जून 2020 भाजपा समस्तीपुर जिला चुनाव आयोग सेल का बैठक जिला कार्यालय हरपुर ऐलॉथ समस्तीपुर में जिला संयोजक हरेराम चौधरी जी के अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला के10 विधानसभा सभा प्रभारियों व 02 सह जिला संयोजक के कार्यसमिति के नामों की घोषणा किए। सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन अंग-वस्त्र व माला पहनाकर किया गया। बैठक में नये मतदाता को बूथ सूची जोड़ने, मतदाता के सुविधा के लिए कार्य करने के साथ संगठन से लोगों को जोड़ने लिए कार्य करने के लिए। कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे कालखंड में 70 साल से देश के विकट समस्या का निदान मोदी जी ने किया है इससे संबंधित प्रधानमंत्री के पत्र हर घर भाजपा कार्यक्रम के तहत लोगों को लोगों के बीच पहुंचाने का आह्वान उपस्थित कार्यकर्ताओं से किया। वही बिहार के अंदर 2020 में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुनः एक बार एन डी ए की सरकार बनाने के लिए अभी से कार्य में लग जाने को कहा । बैठक को नवल झा रामकृष्ण निवास ललन पाठक विनय कुमार शर्मा सुनील कुमार झा प्रोफ़ेसर उमेश झा जी श्याम नारायण सुधांशु आशुतोष आजाद राजीव कुमार मिश्रा दिलीप कुमार सिंह मनोरंजन मोदीन आदि ने संबोधित किया। आज के भाजपा चुनाव आयोग सेल जिला समस्तीपुर के जिला सह संयोजक के रूप में नवल झा जी व राम कृष्ण निवास के साथ विधानसभा प्रभारी के रूप में ललन पाठक विजय कुमार शर्मा सुनील कुमार झा प्रोफ़ेसर उमेश झा जय प्रकाश राय शिव चंद्र प्रसाद सिंह श्याम नारायण सुधांशु राजीव मिश्रा दिलीप कुमार सिंह आदि के नामों की घोषणा की गई। भवदीय मुकेश कुमार सिंह जिला प्रवक्ता भाजपा समस्तीपुर
