समस्तीपुर 16 जून 2020 भाजपा समस्तीपुर जिला चुनाव आयोग सेल का बैठक जिला कार्यालय हरपुर ऐलॉथ समस्तीपुर में जिला संयोजक हरेराम चौधरी जी के अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला के10 विधानसभा सभा प्रभारियों व 02 सह जिला संयोजक के कार्यसमिति के नामों की घोषणा किए। सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन अंग-वस्त्र व माला पहनाकर किया गया। बैठक में नये मतदाता को बूथ सूची जोड़ने, मतदाता के सुविधा के लिए कार्य करने के साथ संगठन से लोगों को जोड़ने लिए कार्य करने के लिए। कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे कालखंड में 70 साल से देश के विकट समस्या का निदान मोदी जी ने किया है इससे संबंधित प्रधानमंत्री के पत्र हर घर भाजपा कार्यक्रम के तहत लोगों को लोगों के बीच पहुंचाने का आह्वान उपस्थित कार्यकर्ताओं से किया। वही बिहार के अंदर 2020 में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुनः एक बार एन डी ए की सरकार बनाने के लिए अभी से कार्य में लग जाने को कहा । बैठक को नवल झा रामकृष्ण निवास ललन पाठक विनय कुमार शर्मा सुनील कुमार झा प्रोफ़ेसर उमेश झा जी श्याम नारायण सुधांशु आशुतोष आजाद राजीव कुमार मिश्रा दिलीप कुमार सिंह मनोरंजन मोदीन आदि ने संबोधित किया। आज के भाजपा चुनाव आयोग सेल जिला समस्तीपुर के जिला सह संयोजक के रूप में नवल झा जी व राम कृष्ण निवास के साथ विधानसभा प्रभारी के रूप में ललन पाठक विजय कुमार शर्मा सुनील कुमार झा प्रोफ़ेसर उमेश झा जय प्रकाश राय शिव चंद्र प्रसाद सिंह श्याम नारायण सुधांशु राजीव मिश्रा दिलीप कुमार सिंह आदि के नामों की घोषणा की गई। भवदीय मुकेश कुमार सिंह जिला प्रवक्ता भाजपा समस्तीपुर
मुकेश कुमार
सतमलपुर के मुखिया पुत्र ने रोजी रोटी आधिकार आभियान से प्रभावित हो मुखिया पुत्र ने दिया कई लोगो का रोजगार एवं अनाज
Listen to this दिलीप कुमार बने भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष। समस्तीपुर,ताजपुर(मीडिया दर्शन) जदयू कला संस्कृति प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सह मुखिया राखी सिंह के आवास पर ताजपुर पश्चमी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में प्रखंड कमिटी की एक बैठक की गई जिसमें सर्व सम्मति से हरिशंकर पुर बघौनी पंचायत के वार्ड संख्या 12 के सक्रिय वार्ड सदस्य दिलीप कुमार महतो को महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।मौके पर भाजपा नेता पूर्व प्रखंड प्रमुख सुरेश राय,मुखिया पति समाजसेवी भोला बिहारी,जदयू कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला महासचिव संजय ठाकुर,राजन कुमार, राजकुमार राय, प्रकाश मल्लिक,सुदिन दास,संजीव कुमार साह,मनोज कुमार मंडल संयोजक आदि ने भगवा गमछा ओढ़ाकर बधाई दिया
मोहिउद्दीननगर के लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, योजना हुई पूरी
मोहनपुर के सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित
अंचल प्रशासन ने बाढ़ से पहले ही तैयारी में जुटी
प्रधानमंत्री के संदेश को घर-घर पहुंचाया कार्यकर्ता। समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल रोसड़ा प्रखंड थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल रोसड़ा द्वारा व्यापक पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रधानमंत्री के संदेश को घर-घर पहुंचाया गया ।इस क्रम में ठाहर बसदिया के बलुआहा ठाहर बैजनाथपुर कमलपुर गायघाट तथा सोनू पुर उत्तर के सोनू पुर मोहम्मदपुर लालपुर सोनू पुर दक्षिण के पवरा तथा भिरहा पश्चिम के अनेकों बूथों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रधान मंत्री के बातों को लोगों के बीच रखा गया ।तथा उनका पत्र लोगों को सौंपा गया इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय नेता राम तीरथ चौधरी घनश्याम राय की सहभागिता कार्यकर्ताओं में उत्साह वर्धन करता रहा ।साथही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विमलेश चौधरी ,प्रशांत कुमार राय, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ,युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सुंदरलाल चौधरी ,युवा मोर्चा के सौरभ कुमार सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री सुनील चौधरी, वरिष्ठ नेता संतोष राय ,शिवचंद्र राय, श्याम साह, बूथ अध्यक्ष केशव चौधरी इत्यादि लोगों ने मुख्य रूप से भाग लिया।
भाजपाइयों ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
मोहिउद्दीननगर कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचीं राजाजान की टीम
