आशा सेवा संस्थान द्वारा जन साहस संस्था के सहयोग से 100 प्रवासी मजदूरों के बीच में राहत सामग्री वितरित आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा के द्वारा जन साहस के साहयोग से आर्थिक तंगी को ध्यान में रखकर संस्था द्वारा शम्भुपट्टी पंचायत अंतर्गत राजखंड, नारायणपुर डढ़िया, सलेमपुर दशराहा, शम्भुपट्टी एवं पाहेपुर में 100 प्रवासी मजदूरों को आटा, चना दाल,चना,नामक मसाला,सोयाबीन, सरसो तेल,साबुन, मास्क एवं इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन की गोली का भी वितरण किया गया।चेहरे पर मास्क एवं सामाजिक दूरी का पूर्ण रुप से पालन किया गया‌। इस अवसर पर आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने बचाव के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि इस बीमारी से इलाज के लिए सटीक दवा या टीका अभी उपलब्ध नहीं है, अतः बचाव ही सर्वोपरि है। जिसके लिए घर से अनावश्यक बाहर निकलना, चेहरे पर मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का ध्यान रखना, हाथों को बार बार साबुन से साफ करने की जरूरत पर उन्होंने बल दिया। जिला स्वयं सेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बब्लू ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर थूकने से कोरोना वायरस फैलता है, अतः ऐसी आदत छोड़ने की जरूरत है। ईडन पब्लिक स्कूल के निदेशक ब्रजकिशोर कुमार ने लोगों को कहा कि कोरोना को हराने के लिए हमें सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।समाज सेवी मोoकमालुद्दीन ने लोगों से अपील किया कि अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले।मौके पर जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार,चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉo मिथिलेश कुमार , विद्यापति एडुकेशनल वेल्फेयर ट्रस्ट के सचिव संजय कुमार राजा,मशरूम उत्पादन केंद्र के चेयरमैन दीपक कुमार सिंह , एन सीएलपी के राज्य संयुक्त सचिव ए. के.वर्मा,कपि शिव शिक्षा सेवाश्रम के सचिव हरिवंश कुमार ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। शम्भुपट्टी पंचायत की मुखिया रेणु देवी एवं पंचायत समिति मनिता देवी ने जन साहस संस्था के द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए किये साहयोग की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

कैंडल जलाकर वीर सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया प्रखंड प्रमुख अर्चना कुमारी के द्वारा.....

समस्तीपुर भाजपा द्वारा चीन के द्वारा लद्दाख के ग्लवान घाटी में भारतीय जवानों पर धोखे से किये गये कायराने हमले में जवानों के शहीद होने पर पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला के भाजपा नेताओं ने दुख प्रकट करते हुए गहरी संवेदना किया है।

भाजपा युवा मोर्चा समस्तीपुर-जिला का प्रथम कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय हरपुर ऐलौथ समस्तीपुर में जिला अध्यक्ष सुशांत अनिल के अध्यक्षता में हुई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विभूतिपुर में पानी के लिए जनताओं ने बी.डी.ओ. से किया शिकायत।

सूरज व सतीश विद्यालय की ओर से हुए सम्मानित।

संजीत कुमार शर्मा को युवा रालोसपा प्रदेश सचिव बनाया गया, कार्यकर्ताओं में खुसी की लहर !

प्रदेश मत्स्य जीवी सह संयोजक बनाये गए राम लगन सहनी !

धान का बीज नर्सरी में प्राथमिकता से गिरावें । मध्यम अवधि के लिए संतोष , सीता , सरोज , राजश्री , प्रभात , राजेन्द्र सुवासनी , राजेन्द्र कस्तुरी , राजेन्द्र भगवती , कामिनी , सुगंधा किस्में अनुशंसित है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा कृषि मौसम विभाग के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम 31.6 एवं न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की औसत गति 8 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।