बीजेपी कार्यकर्तागणो ने शहीद सैनिक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दिया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

वीआईपी जिलाध्यक्ष अभय सिंह द्वारा चलाया गया जनसंपर्क अभियान !ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शिवाजीनगर को सेविका ने पीटा प्राथमिकी दर्ज

युवाओं ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

चीनी समान बहिष्कार कर भारतीय सेना के शहादत को सम्मान दें :- गुंजन मिश्रा

क्षत्रिय चेतना मंच दी अमर शहीद अमन को दी श्रद्धांजली

राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत पर दुख व्यक्त किया है l साथ ही कहा है कि देश की सुरक्षा और अखंडता पर हम सरकार के साथ खड़े हैं l इस मुश्किल घड़ी में देश कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ झड़प में कर्नल समेत 20 भारतीय सैनिकों के शहादत की खबर अति-दु:खद व झकझोरने वाला है l उन्होंने कहा कि लद्दाख की गैलवान घाटी में हमारे बहादुर सैनिकों की शहादत से गहरा दुःख हुआ। राष्ट्र के लिए उनके साहस, स्वार्थ और उनके अंतिम बलिदान को सलाम करता हूं तथा उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना l राजद के प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए और पूरा देश इस मुद्दे पर एकजुट है ।

सिंघिया: युवाओं द्वारा फूंका गया चीन के राष्ट्रपति का पुतला आज सिंघिया के युवाओं के द्वारा कलाली चौक पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया गया। क्षेत्रीय लोगों से आग्रह किया गया कि वे सभी चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें और देशी निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा दें । उक्त कार्यक्रम के कारण काफी देर तक कलाली चौक की यातायात बाधित रही। शी जिनपिंग के पुतला दहन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का समर्थन भी देखने को मिला।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में समस्तीपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर बेला पंचायत निवासी संजीव कुमार राम की पुत्री दीपांशु प्रिया ने सूबे में छठा स्थान प्राप्त किया था l

घर वापस लौटे श्रमिकों के आर्थिक स्वावलंबन के लिए बेजोड़ विकल्प है मशरूम एवं इसके उत्पाद - डॉ शर्मा, बुधवार को डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के तत्वाधान में एवं युवा सौर्य, बिशनपुर के सहयोग से अखिल भारतीय मशरूम अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत दूसरे राज्यों से घर लौटे श्रमिको के लिए आयोजित तीन दिवसीय ऑनलाइन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का समापन हो गया। बुधवार को प्रशिक्षण के आखिरी दिन प्रशिक्षुओं को ओयस्टर एवं दूधिया मशरूम की तुडाई एवं पैकेजिंग के साथ साथ मशरूम उत्पाद तैयार करने के साथ साथ पैकेजिंग एवं विपणन का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।