विभूतिपुर में भारत चीन सीमा लदाख के गलवान घाटी में चीन के कायराना हमले में भारत के शहीद हुए सैनिकों के श्रद्धाजलि हेतु छात्र जदयू के जिला सचिव पुरुषोत्तम चौधरी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।यह कैंडल मार्च उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर से कल्याणपुर महावीर चौक तक चीनी सरकार मुर्दाबाद,भारतीय सैनिक जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए निकाला गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आवास योजना की पूरक सूची में गड़बड़ी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच के लिए दिया गया आवेदन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। विभूतिपुर(समस्तीपुर)। प्रखंड के आलमपुर कोदरिया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरक सूची में गड़बड़ी को लेकर आवास सहायक के विरुद्ध पक्का मकान एवं अविवाहित लोगों को पूरक सूची में नाम दर्ज करने को लेकर सीपीएम नेता अजय कुमार ने वीडियो को आवेदन देकर कहा कि ग्राम पंचायत राज आलमपुर कोदरिया में तत्कालीन आवास सहायक गोविंद राणा के द्वारा वार्ड सदस्य एवं वर्तमान मुखिया राधेश्याम पासवान के इशारे पर प्रधानमंत्री आवास योजना के पूरक सूची में आवास विहीन परिवार को छोड़ने एवं पक्का मकान तथा अविवाहित लोगों को नाम जोड़ने की शिकायत किया। भौतिक सत्यापन उन्होंने मांग किया कि वादा करो समेत सभी नामों का भौतिक सत्यापन कराकर योजना का लाभ अति आवश्यक लाभुकों को देने की मांग की।
बाइक की ठोकर से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत विभूतीपुर(समस्तीपुर)।थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत में बाइक की ठोकर से 75 वर्षीय महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बता दे कि कल्याणपुर चौक से शिशवन्नी जाने वाली सड़क पर गाछी टोल के नजदीक बूढ़ी महिला मिट्टी उठाकर सड़क पर चढ रही थी तभी पीछे से हीरो बाइक सवार युवक ने महिला को ठोकर मार दिया।ठोकर लगते ही वृद्ध महिला सड़क पर गिर गई।जहा गिरते ही वृद्ध की मौत घटनास्थल हो गई।मृतक वृद्ध महिला की पहचान कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 08 निवासी सीता देवी,पति स्वर्गीय सोनेलाल साह के रूप में हुई। वही ग्रामीणों ने बाइक सवार को घेर लिया।बाइक सवार युवक की पहचान महिषी पंचायत के लक्ष्मण दास के पुत्र के रूप में हुआ। वही समाज के पहल के बाद मामले को रफा दफा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
समस्तीपुर टाउन हॉल में शुक्रवार को नगर परिषद स्थाई एवं अस्थायी निकाय सफाई कर्मचारी संघ का एक दिवसीय सम्मेलन किया गया. अध्यक्षता राज कुमार राम ने किया. सम्मेलन का उद्धाटन भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सह आइसा- इनौस जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह के भाषण से हुआ. सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने भाषण में कहा कि सबके लगाए गंदगी को साफ करने वाले कर्मचारी को यहां दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है. सरकार ने उनके पेंशन, वेतन, सुरक्षा, मजदूरी बढ़ोतरी पर ध्यान नहीं देती है और ना ही उनके मान-सम्मान पर.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुश्री अमृता कुमारी शिक्षिका को मिले कई सम्मान पत्र
शिक्षकों की समस्याओं, छात्र-छात्राओं के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बाधा उत्पन्न करने वाले कारक,सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों पर शिक्षा बिभाग,शिक्षक,समाज व सरकार का ध्यान मीडिया के माध्यम से आकृष्ट करने,जनवकालत व जनदबाव बनाने हेतु मीडिया टोली की आवश्यकता मेहसाणा (गुजरात) में हुये राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान महसूस किया गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर के लाल अमन कुमार सिंह के गाँव एवं उनके सहदात से जुड़ी खबर
पुंजय कुमार बने युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
बीजेपी के कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
भाजपा छोड़ कई लोग वीआईपी मे शामिल। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
