आवास योजना की पूरक सूची में गड़बड़ी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच के लिए दिया गया आवेदन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। विभूतिपुर(समस्तीपुर)। प्रखंड के आलमपुर कोदरिया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरक सूची में गड़बड़ी को लेकर आवास सहायक के विरुद्ध पक्का मकान एवं अविवाहित लोगों को पूरक सूची में नाम दर्ज करने को लेकर सीपीएम नेता अजय कुमार ने वीडियो को आवेदन देकर कहा कि ग्राम पंचायत राज आलमपुर कोदरिया में तत्कालीन आवास सहायक गोविंद राणा के द्वारा वार्ड सदस्य एवं वर्तमान मुखिया राधेश्याम पासवान के इशारे पर प्रधानमंत्री आवास योजना के पूरक सूची में आवास विहीन परिवार को छोड़ने एवं पक्का मकान तथा अविवाहित लोगों को नाम जोड़ने की शिकायत किया। भौतिक सत्यापन उन्होंने मांग किया कि वादा करो समेत सभी नामों का भौतिक सत्यापन कराकर योजना का लाभ अति आवश्यक लाभुकों को देने की मांग की।
