मोहिउद्दीननगर में घास काटने के दौरान करंट की चपेट में आया एक दम्पति

मोहिउद्दीननगर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन

समस्तीपुर, 20 जून, 2020. जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और कासा, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में संस्था कार्यालय, काशीपुर, समस्तीपुर में कार्यकर्ताओं/स्वयंसेवी संस्था प्रतिनिधियों/पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कोविद-19 के दौरान कार्ययोजना निर्माण, संचालन और अनुश्रवण के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर असंगठित खेतिहर मजदूर पंचायत के संयोजक रविन्द्र पासवान के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में परियोजना समन्वयक बलराम चौरसिया नें विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि कोरोना महामारी काल में भी संस्था लगातार संकट से बचाव हेतु जन जागरण करती रही है। यथासंभव जन सहयोग से परियोजना क्षेत्र के भोजपुर, खालिसपुर, अहमदपुर, अख्तियारपुर, उदयपुर और रसलपुर, चौथई गांव के ग्राम विकास समिति सदस्य परिवार को राशन सहायता किया है। साबुन, मास्क, व्यक्तिगत दूरी के द्वारा बचाव के तरीकों के बारे में बताया। एनिमेटर वीभा कुमारी, संगीता कुमारी व अर्चना कुमारी नें प्रवासी मजदूरों के बच्चों खासकर किशोरवय बालिकाओं के साथ हो रहे महिला हिंसा, बाल विवाह, यौन हिंसा की बढ़ती हुई घटना के बारे में जानकारी दिया। प्रवासी मजदूरों के नशापान की वजह से भी महिलाओं का शोषण जोड़ों पर है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव नें कोरोना काल के दौरान रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले परिवारों की हालत का बयान किया। नाबार्ड की सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि देवकुमार नें नाबार्ड की आजीविका आधारित परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। चाइल्ड लाइन की प्रतिनिधि माला कुमारी, कौशल कुमार नें बाल सुरक्षा के बारे में जानकारी दिया। नेटसर्फ के जिला प्रभारी नें जैविक खेती के लिए भरपुर सहायता की घोषणा की। सामाजिक सेवा से जुड़े मों. इलियास नें कहा कि आज के इस संकट में कोरोना के साथ सहजीवन को स्वीकार कर हीं हम जीवन की कल्पना कर सकते हैं। हम एक दूसरे का बचाव कर हीं जीवनयापन कर पाएंगे। संस्था के लेखापाल जवाहर कुमार महतो के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

समस्तीपुर, 20/06/2020 जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के समस्तीपुर स्थित सभा भवन में बहुजन संगठनों का राष्ट्रीय समन्वय के समस्तीपुर जिला इकाई की बैठक का आयोजन अनमोल उपहार सेवा फाऊण्डेशन के निदेशक देवकुमार की अध्क्षता में किया गया। जिसमें नेशनल एलाएंस फाॅर बहुजन आर्गेनाजेशन (नाबो) के संयोजक अजय कुमार राय, सहसंयोजक मो.इलियास को नामित किया गया। इसी दौरान कोरोना सहायता के लिए क्राऊडफंडिंग हेतु सिविल सोसाईटी आर्गेनाइजेशन, समस्तीपुर का भी गठन किया गया। जिसके माध्यम से समस्तीपुर जिला के शोषित, वंचित, दलित, उत्पीड़ित, आदिवासी समाज द्वारा संचालित सामाजिक स्वयंसेवी संस्थाओं को तकनीकी और आर्थिक रूप से सशक्त किया जाएगा। सरकारी, गैर सरकारी परियोजनाओं से जोड़ते हुए संस्थाओं का दस्तावेजीकरण, अकाण्टिंग सहयोग दिया जाना तय हुआ। सिविल सोसाईटी आर्गेनाइजेशन, समस्तीपुर के लिए जिलास्तरीय समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष के रूप में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार, सचिव अनमोल उपहार सेवा फाऊण्डेशन के निदेशक देव कुमार, भारती लोक कल्याण आश्रम के सचिव को संगठन सचिव, कपि शिव शिक्षा सेवाश्रम के सचिव को उपाध्यक्ष, युवा शौर्य के सचिव दिपक कुमार को मिडिया सचिव के लिए चयन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन ज्ञान टेक्नोलाॅजी सामाजिक सेवा संस्थान के अरविन्द कुमार गुप्ता नें किया।

प्रखंड के मोरसंड में पदस्थापित पंचायत सचिव द्वारा बीडीओ के आदेश की लगातार अवहेलना व अनदेखी की जा रही है।मोरसंड पंचायत सचिव द्वारा एक सप्ताह पूर्व बीडीओ द्वारा निर्गत आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

हसनपुर जाने के क्रम एक गाड़ी दूर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमे राजद प्रकोष्ट के जिला दलित प्रकोषट अध्यक्ष स्तबिन्द्र पासवान ललन यादव गंभीर रुप से घायल हो गये है सभी लोग हसनपुर पी सी एच मे इलाज करवा रहे है|

आज रोसरा के पिठाडोभी गांव में युवाओं के द्वारा धोखेबाज चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया गया। हमारे सेना द्वारा धोखेबाज चीन को उसके ही भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। आक्रोशित युवा द्वारा चीन सरकार व उसके निर्मित सामान के विरोध में नारेबाजी किया गया। मौके पर भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय, हरेराम राय, मुकेश राय, बसंत राय, आयुष राय, गोपाल राय, विकास प्रियदर्शी,सोनू राय, प्रकाश राय एवं अन्य लोग मौजूद थे। #चाइना_मुर्दाबाद शी जिनपिंग होश में आओ।। भारत माता की जय, वंदे मातरम।

सैन्य सम्मान के साथ अमन हुए पंचतत्व में विलीन समस्तीपुर /बिहार भारत और चीन के बीच गेलावन घाटी स्थित पूर्वी लद्दाख में भारतीय सैनिक और चीनी सैनिकों के बीच झड़प में भारत ने 20 सैनिकों को खो दिया। उसमें एक सैनिक समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के सुल्तानपुर गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह भी शामिल थे। वीर सपूत की शहादत की जानकारी मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जो बिहार रेजीमेंट में कार्यरत था। अमन की शहादत की खबर परिवार वाले और ग्रामीणों को मंगलवार को देर रात मिली। जब भारत चीन बॉर्डर से ही भारतीय सेना के किसी अधिकारी ने फोन से शहीद होने की खबर घरवालो को दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन शहीद जवान के घर पहुंचे। आज सब पहुंचते हैं काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गए। परिजनों की चीख गूंज उठी। वही सैन्य सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन किया गया।

समस्तीपुर जिले में आज 19 जून को कोरोना के जाँच प्रतिवेदन के अनुसार 07 नये कोरोना संक्रमित एवं इसी अनुपात में प्रतिदिन कोरना संक्रमित पाए जाने के कारन कोरोना कंफर्म केसेस की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर जिला युवा राजद नेता टुनटुन कुमार को पुनः जिला सचिव व अरविंद शर्मा को पॉचवीं वार प्रवक्ता एवं खानपुर प्रखण्ड का युवा प्रभारी बनाने पर समर्थकों में खुशी है,विधायक आलोक कुमार मेहता, युवा राजद जिला अध्यक्ष अमरेश राय, ललन यादव, सौरभ चौधरी,सत्यविंद पासवान,बबलू यादव,नवीन सिंह, सोनू कुमार, मनिष यादव, मो. हसनैन हासमीन, कोमल कुशवाहा,गौतम चौधरी, आदि ने प्रसन्नता जाहिर की वहीं टुनटुन कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव करीब है हम सभी युवा का दायित्व है कि सबों का मान - सम्मान करने वाली पार्टी राजद को एकजुट होकर आदरणीय तेजस्वी यादव जी के हाथों को मजबूत कर बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे और अमन - चैन की सरकार बिहार में बनायेंगे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।