बाइक की ठोकर से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत विभूतीपुर(समस्तीपुर)।थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत में बाइक की ठोकर से 75 वर्षीय महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बता दे कि कल्याणपुर चौक से शिशवन्नी जाने वाली सड़क पर गाछी टोल के नजदीक बूढ़ी महिला मिट्टी उठाकर सड़क पर चढ रही थी तभी पीछे से हीरो बाइक सवार युवक ने महिला को ठोकर मार दिया।ठोकर लगते ही वृद्ध महिला सड़क पर गिर गई।जहा गिरते ही वृद्ध की मौत घटनास्थल हो गई।मृतक वृद्ध महिला की पहचान कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 08 निवासी सीता देवी,पति स्वर्गीय सोनेलाल साह के रूप में हुई। वही ग्रामीणों ने बाइक सवार को घेर लिया।बाइक सवार युवक की पहचान महिषी पंचायत के लक्ष्मण दास के पुत्र के रूप में हुआ। वही समाज के पहल के बाद मामले को रफा दफा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।