भाकपा-माले मोरसंड पंचायत कमिटी के नेतृत्व में 01.06.2020 को मोरसंड पंचायत में सरकारी योजनाओं में चल रही लूट -भ्रष्टाचार व पंचायत से जुड़ी हुई कई समस्याओं को लेकर मोरसंड पंचायत भवन पर एक दिवसीय भूख हड़ताल माले कार्यकर्ताओं ने की थी। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा जाँच व कार्रवाई को एक सप्ताह का समय लिया गया था । माले के आंदोलन के परिणाम स्वरूप आज से प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मोरसंड में जाँच शुरू कर दी है,और जो जाँच पूर्व में हो चुकी है उस पर कल से कानूनी कार्रवाई शुरू होगी। दोषी जो भी होंगे उन पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी । भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने मांग की है कि ठहरा पंचायत में सरकारी योजनाओं में लूट की जाँच होने पर बड़ी अनियमितताएं उजागर होंगी । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।