मांग और खपत के अनुपात में उत्पादन बहुत कम - डॉ दयाराम, प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रवासियों ने जाना दूधिया मशरूम उत्पादन के तरीके समस्तीपुर। बिना खेत की खेती मशरूम सेहत, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का बेजोड़ कॉम्बो है। सबसे खास बात यह है कि मशरूम का उत्पादन दर बाजार में मांग और खपत के अनुपात में काफी कम है। उक्त बातें डीआरपीसीएयू के मशरूम मैन डॉ दया राम ने अपने संबोधन में कही। बताते चलें कि मंगलवार को डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के तत्वाधान में एवं युवा सौर्य, बिशनपुर समस्तीपुर के सहयोग से समस्तीपुर प्रखंड में अखिल भारतीय मशरूम अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत जारी प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं को दूधिया मशरूम उत्पादन के तरीके बताए गए।
