जिलापार्षद ने किया बांध का निरीक्षण, लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा।
विमेन्स कॉलेज, समस्तीपुर में बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 और बाढ़ का प्रभाव पर वेबिनार विमेन्स कॉलेज, अर्थशास्त्र विभाग समस्तीपुर द्वारा एक वेबिनार का आयोजन दिनांक 02.08.2020 को किया जा रहा है। जिसका विषय है : बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 और बाढ़ का प्रभाव । इस वेबिनार मे रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रो. राज किशोर झा, पूर्व कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा, प्रो. नागेश्वर शर्मा, संयुक्त सचिव, भारतीय आर्थिक परिषद, प्रो. राम भरत ठाकुर, पूर्व विभागाध्यक्ष ,विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा होंगे। इसमे लगभग देश के सभी राज्य से लगभग 700 शिक्षाविद, प्रोफेसर,रिसर्च स्कॉलर, छात्र आदि गूगल मीट एवं यूट्यूब से पूर्वाहन 11:00 बजे से शामिल होंगे । प्रधानाचार्ज डॉ. शंभू कुमार यादव इस कार्यक्रम के संरक्षक और संयोजक डॉ. विजय कुमार गुप्ता है। इस वेबिनार मे कोविड-19 और बाढ़ से बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था किस रूप से प्रभावित हुई है और इसके समाधान क्या हो सकता है। इन सारी बिन्दु पर चर्चा होगी। डॉ. विजय कुमार गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र ,विमेन्स कॉलेज, समस्तीपुर
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने समस्तीपुर जिले के लिए 1 अगस्त से 16 अगस्त तक लगाये गए लाँकडाउन का दिशा निर्देश जारी किया। महत्वपूर्ण गाइड लाइन---------------- शनिवार एवं रविवार को नही चलेंगे टैक्सी, आँटो रिक्शा एवं रिक्शा। रात्री 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों के चलने पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध (आवश्यक कार्य छोड़कर) दवा,अस्पताल,दुध की दुकानें, पेट्रोल पंप, होटल एवं रेस्टोरेंट आदि अत्यावश्यक प्रतिष्ठानों एवं सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को रहेगा बंद। लाँकडाउन के दौरान शाँपिंग-माँल्स नहीं खुलेगें। वहीं जिले के कन्टेनमेंट जोन मे अत्यावश्यक वस्तुओं और सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावे भी लाँकडाउन के कई दिशा निर्देश जारी किये गये है। डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी,सीओ,बीडीओ समेत सम्बंधित पुलिस अधिकारियों को कड़ाई से लाँकडाउन के दिशा निर्देश का पालन कराने का आदेश दिया है।
पूसा प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि के कारण लोग खौ़फ़ज़दा हैं। इसको लेकर प्रखंंड प्रमुख रविता तिवारी, भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, पं.स.स. रंजीत शर्मा इत्यादि लोगों ने जानघाट, बिशनुपुर, महमदा समेत अन्य जगहों के तटबंधों पर बाढ़ पूर्व चल रही तैयारियों का जायज़ा लिया। वहीं तटबंध किनारे बसे लोगों की समस्याओं से वाक़िफ़ हुए। इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने संबंधित अधिकारियों से संवाद कर कई दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण तटबंध पर भी दबाव बढ़ गया है। रेन कट एवं रैट होल पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। जहां कहीं भी रेन कट एवं रैट होल दिखाई दें तुरंत मरम्मति कर ठीक किया जाए । इसके साथ ही छोटे-छोटे कटाव स्थलों पर भी जियो बैग आदि के माध्यम से तुरंत सुरक्षात्मक उपाय सुनिनिश्चित किया जाना चाहिए । उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि संकट की इस घड़ी में लोगों की हरसंभव मदद करें। उन्होंने खुद भी लोगों को हरंसभव मदद का भरोसा दिया। भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि कल्याणपुर, चकमेहसी इत्यादि क्षेत्रों में बाढ़ से आमलोगों के रहने-सहने और भोजन-पानी के मामले में त्राहीमाम मचा हुआ है। उन्हें जल्द से जल्द राहत मुहैया कराया जाना चाहिए । पशुओं के चारा की भी व्यवस्था करने की मांग उन्होंने की है। मौके पर माले प्रखंड कमिटी सदस्य महेश सिंह समेत राजाराम सिंह, सुशील कुमार सिंह, अनित कुमार, राम इकबाल राय, अनिल कुमार, वसंत कुमार इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे हैं सख्त कदम
सिंघिया प्रखंड अंतर्गत किसानों को पशुओं के लिए नि : शुल्क दवाई दी जा रही है
स्नातक प्रथम खंड में नामांकन के लिए आवेदन 4 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी
Transcript Unavailable.
praduman paswan rachit kavita
* झोला छाप अवैध क्लिनिक के चिकित्सक ने आपरेशन कर लिया एक और महिला की जान समस्तीपुर 31 जुलाई '20 झोला छाप अवैध क्लिनिक के चिकित्सक के गलत प्रसूति आपरेशन के बजह से एक और युवती की असामयिक मौत गुरूवार की रात्री हो गई. शहर के आजादनगर निवासी शंकर ठाकुर की करीब 25 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी को डेलीवरी हेतु 28 जुलाई को शहर के मवेशी अस्पताल से पश्चिम मोहनपुर रोड स्थित आशा रंजू झा एवं मणी देवी द्वारा संचालित मां पार्वती नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. अधिक रूपये कमाने के उद्देश्य से संचालक द्वारा बच्चा एवं जच्चा के जान पर खतरे की बात बताकर रोगी का तत्काल आपरेशन कर दिया गया. आपरेशन के बाद रोगी की हालत बिगड़ने पर जबरदस्ती उसे 29 जुलाई को श्याम हास्पिटल, पटना रेफर कर दिया गया. कुछ घंटे के ईलाज के बाद श्याम हास्पिटल के चिकित्सक ने भी उसे आईजीआईएमएस, पटना रेफर कर दिया. यहाँ 30 जुलाई की रात्री रोगी की मृत्यु हो गई. अस्पताल के चिकित्सक ने हर्टबीट एवं बीपी अधिक रहने की बजह से अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होना बताया है. मृतक के समस्तीपुर अदालतकर्मी भाई मुकेश ठाकुर फोन नंबर-7631796188 ने बताया कि चिकित्सक सोचने का भी वक्त नहीं दिया. जान पर खतरा बताकर आनन-फानन में बगैर एनेस्थेटिक, विशेष चिकित्सक, एमडी आदि से सलाह लिए आपरेशन कर डाला और स्थिति बिगड़ने पर रेफर कर दिया जहाँ उसकी मौत हो गई. इसकी जिम्मेवार नर्सिंग होम संचालक हैं. उन्होंने बताया कि बेगुसराय मेरा से बहनोई राहुल को बुलाकर नर्सिंग होम संचालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करेंगे. भाकपा माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मानवाधिकार कार्यकर्ता मो० सगीर, मिथिलेश कुमार ने चिकित्सक की लापरवाही से खुशबू कुमारी की हुई असामयिक मौत पर दुख व्यक्त करते हुए चिकित्सक एवं संचालक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए सिविल सर्जन एवं जिलाधिकारी से तमाम अवैध क्लिनिक को बंद कराने एवं क्लिनिक संचालक पर एफआईआर दर्ज करने अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की है.
