* झोला छाप अवैध क्लिनिक के चिकित्सक ने आपरेशन कर लिया एक और महिला की जान समस्तीपुर 31 जुलाई '20 झोला छाप अवैध क्लिनिक के चिकित्सक के गलत प्रसूति आपरेशन के बजह से एक और युवती की असामयिक मौत गुरूवार की रात्री हो गई. शहर के आजादनगर निवासी शंकर ठाकुर की करीब 25 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी को डेलीवरी हेतु 28 जुलाई को शहर के मवेशी अस्पताल से पश्चिम मोहनपुर रोड स्थित आशा रंजू झा एवं मणी देवी द्वारा संचालित मां पार्वती नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. अधिक रूपये कमाने के उद्देश्य से संचालक द्वारा बच्चा एवं जच्चा के जान पर खतरे की बात बताकर रोगी का तत्काल आपरेशन कर दिया गया. आपरेशन के बाद रोगी की हालत बिगड़ने पर जबरदस्ती उसे 29 जुलाई को श्याम हास्पिटल, पटना रेफर कर दिया गया. कुछ घंटे के ईलाज के बाद श्याम हास्पिटल के चिकित्सक ने भी उसे आईजीआईएमएस, पटना रेफर कर दिया. यहाँ 30 जुलाई की रात्री रोगी की मृत्यु हो गई. अस्पताल के चिकित्सक ने हर्टबीट एवं बीपी अधिक रहने की बजह से अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होना बताया है. मृतक के समस्तीपुर अदालतकर्मी भाई मुकेश ठाकुर फोन नंबर-7631796188 ने बताया कि चिकित्सक सोचने का भी वक्त नहीं दिया. जान पर खतरा बताकर आनन-फानन में बगैर एनेस्थेटिक, विशेष चिकित्सक, एमडी आदि से सलाह लिए आपरेशन कर डाला और स्थिति बिगड़ने पर रेफर कर दिया जहाँ उसकी मौत हो गई. इसकी जिम्मेवार नर्सिंग होम संचालक हैं. उन्होंने बताया कि बेगुसराय मेरा से बहनोई राहुल को बुलाकर नर्सिंग होम संचालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करेंगे. भाकपा माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मानवाधिकार कार्यकर्ता मो० सगीर, मिथिलेश कुमार ने चिकित्सक की लापरवाही से खुशबू कुमारी की हुई असामयिक मौत पर दुख व्यक्त करते हुए चिकित्सक एवं संचालक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए सिविल सर्जन एवं जिलाधिकारी से तमाम अवैध क्लिनिक को बंद कराने एवं क्लिनिक संचालक पर एफआईआर दर्ज करने अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की है.