सुशांत के आत्म हत्या मामले में पटना से विनय तिवारी मुंबई के लिए रवाना हुआ.
ग्रामीणों के अथक प्रयास से पानी के रिसाव को नियंत्रण में ले लिया गया है
GMRD कालेज में आनलाइन नामांकन के लिए बेवीनार का आयोजन
आनंदगोलवा में गुमटी दुकान से चोरी
चार कोरोना पाज़िटिव मिले
उक्त चर्चाएँ वीमेन्स कॉलेज, समस्तीपुर के अर्थशास्त्र विभाग के विभाग प्रमुख के संयोजन में आयोजित एकदिवसीय वेबिनार के दौरान विभिन्न वक्ताओं के उद्बोधन में सामने आई “बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 और बाढ़ का प्रभाव” विषय पर आयोजित इस वेबिनार मे रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रो. राज किशोर झा, पूर्व कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा, ने कहा कि कोविड-19 और बाढ़ ने बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बहुत ही नकारत्मक रूप से प्रभावित किया है। जब तक बिहार को केन्द्रित होकर योजना नहीं बनती तब तक बिहार का विकास नहीं हो सकता। वहीँ प्रो. नागेश्वर शर्मा, संयुक्त सचिव, भारतीय आर्थिक परिषद ने बिहार की अर्थव्यवस्था के लिए वोकल फॉर लोकल को सही बताया। उन्होने कहा कि इस बाढ़ और कोरोना के संकट में राजनीति हो रही है। बिहार के पिछड़ेपन के लिए बिहार की राजनीति जिम्मेदार है। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रो. राम भरत ठाकुर, पूर्व विभागाध्यक्ष ,विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने कहा कि यदि बिहार में नदी से नदी जोड़ो परियोजना होती तो एक साथ बाढ़ और सुखार से निजात पा जाते। अप्रवासी श्रमिक जो लगभग 20-25 लाख की संख्या में है, उनकी स्थिति दयनीय है। बिहार मे औद्योगिक संरचना कमजोर होने के कारण आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना का प्रभाव नकारात्मक ही देखने को मिलेगा। इस वेबिनार में देश के कई राज्यों से लगभग 750 शिक्षाविद, प्रोफेसर,रिसर्च स्कॉलर, छात्र आदि गूगल मीट एवं यूट्यूब के माध्यम से शामिल हुए और विशेषज्ञ से प्रश्न भी किये। प्रधानाचार्ज डॉ. शंभू कुमार यादव इस कार्यक्रम के संरक्षक ने सभी अतिथि को स्वागत किया और इस विषय पर सेमिनार को प्रासंगिक बताया। संयोजक डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने विषय को प्रवेश कराते हुए बिहार की गाँव के ज्वलंत समस्याओं को रखा। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. रिंकी कुमारी ने किया।
मुज़फ्फरपुर जिला में बूढ़ी गंडक पर बना तिरहुत नहर बांध आज सुबह 3.30 बजे महमदपुर कोठी के पास टूट गया l टूट के बाद पानी बहुत तेजी से मुरौल प्रखंड, सकरा प्रखंड , कुढ़नी प्रखंड, समस्तीपुर जिला के पुसा प्रखंड एवं वैशाली जिला के पातेपुर प्रखंड के सैकड़ो गांवों में प्रवेश कर रहा है। सकरा विधायक लालबाबू राम ने जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर से बात कर NDRF टीम की तैनाती की मांग किया है । उन्होंने कहा कि NDRF की कम से कम 5 टीम तैनात हो। जो भी विस्थापित परिवार जिस जगह पर रह रहे है वहाँ सामुदायिक_किचन की व्यवस्था , रौशनी, और जिनके पास मवेशी है वैसे किसानों के लिए जिला प्रशासन चारा की व्यवस्था अविलंब करावे। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियो से भी सहयोग की आशा रखता हूं। अपने स्तर से भी मदद करने का प्रयास कर रहा हूँ। मौके पर समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर , विष्णु राय, विधा भूषण यादव , मनोज कुमार राय, मनोज पटेल , ज्योतिष महतो , ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला , विधायक प्रतिनिधि शशि भूषण राय, राजद नेता भागवत राय, रमेश राय आदि भी मौजूद थे l
आरजेडी के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने डब्ल्यूएचओ की चेतावनी का जिक्र करते हुए कहा है कि अक्टूबर और नवंबर महीने में बिहार में कोरोना का संक्रमण सबसे ऊंचे स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में चुनाव आयोग को यह बताना चाहिए कि क्या बिहार में कोरोना की स्थिति भयावह है? अगर हां तो चुनाव कितना आवश्यक है? आरजेडी के प्रदेश सचिव ने आयोग से पूछा है कि जिंदगी की कीमत पर बस रस्म अदायगी के लिए चुनाव कितना जरूरी है? अगर नहीं तो चुनाव पारंपरिक के तरीके से हो जैसा अब तक को होते आए हैं। लोगों की संपूर्ण भागीदारी निर्वाचको के साथ सतत संवाद पहले की तरह सुनिश्चित किया जाए। राजद नेता जवाहर ने आयोग से इस बात की अपेक्षा जताई है कि वह लोगों को भरोसा दिलाए और सुनिश्चित करें कि पूरी चुनाव प्रक्रिया कोरोना संक्रमण महाविस्फोट की एक घटना ना बन जाए। मतदान के दिन करोड़ों लोग घर से बाहर निकल कर मतदान करने जाते हैं और ऐसे में संक्रमण बढ़ने का डर होगा। अगर मतदान के दौरान मतदाता संक्रमित हो जाते हैं और उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो क्या आयोग मतदाताओं का जीवन बीमा कराने के बारे में चिंतित है?
* पार्वती नर्सिंग होम समेत अन्य सभी अवैध क्लिनिक बंद कराए प्रशासन अन्यथा आंदोलन- सुरेन्द्र आजादनगर निवासी समस्तीपुर कालेज के सेवानिवृत्त नन- टिचिंग स्टाफ शंकर ठाकुर की गर्भवती पुत्री खुशबू कुमारी(25) की शहर के मवेशी अस्पताल के बगल स्थित माँ पार्वती नर्सिंग होम में गलत आपरेशन कर जाने लेने के आरोपी समेत अन्य सभी सुविधाविहीन अवैध अस्पताल सिविल सर्जन बंद कराए अन्यथा भाकपा माले आंदोलन करेगी. इस आशय की जानकारी देते हुए रविवार को भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सिविल सर्जन की लापरवाही से कुकुरमुत्ते की तरह अवैध नर्सिंग होम खुल गये हैं. यहाँ मानक के अनुसार चिकित्सक, नर्स, एनेस्थेटिक, प्रशिक्षित कर्मी, ओटी, आक्सीजन सिलिंडर आदि का घोर आभाव है. कमीशन के सहारे रोगी को बहला- फुसलाकर यहाँ लाया जाता है. अधिक पैसा कमाने के उद्देश्य रोगी को गैर जरूरी आपरेशन कर दिया जाता है. उचित सुविधा के आभाव में रोगी की जान चली जाती है.माँ पार्वती नर्सिंग होम के अलावे भी क्षेत्र में दर्जनों ऐसे नर्सिंग होम विगत दो-तीन महीने में करीब आधे दर्जन रोगी की जान ले चुकी है. इसे लेकर करीब 20 दिन पहले भी गायत्री कंपलेक्स के पास मृतक रोगी के परिजन सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था. इससे पूर्व मवेशी अस्पताल के पास भी सड़क जाम किया गया था. माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि क्षेत्र में करीब दर्जनभर से अधिक क्लिनिक एक ही चिकित्सक डा० पीडी शर्मा का बोर्ड नर्सिंग होम में लगा रखा है. अंदाजा लगाया जा सकता है कि शर्माजी कहाँ- कहाँ जाकर रोगी देखेंगे. ऐसे अनेक उदाहरण है. यह इस क्षेत्र का गंभीर समस्या है. समय लेने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही माले टीम सबूत के साथ जिलाधिकारी से मिलकर तमाम अवैध क्लिनिक को सील कर संचालकों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करेगी.
युवा जदयू का वर्चुअल सम्मेलन संपन्न सरकार की नीति लोगों तक पहुंचाएं- डॉ.अंजनी कुमार कुशवाहा
