विमेन्स कॉलेज, समस्तीपुर में बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 और बाढ़ का प्रभाव पर वेबिनार विमेन्स कॉलेज, अर्थशास्त्र विभाग समस्तीपुर द्वारा एक वेबिनार का आयोजन दिनांक 02.08.2020 को किया जा रहा है। जिसका विषय है : बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 और बाढ़ का प्रभाव । इस वेबिनार मे रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रो. राज किशोर झा, पूर्व कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा, प्रो. नागेश्वर शर्मा, संयुक्त सचिव, भारतीय आर्थिक परिषद, प्रो. राम भरत ठाकुर, पूर्व विभागाध्यक्ष ,विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा होंगे। इसमे लगभग देश के सभी राज्य से लगभग 700 शिक्षाविद, प्रोफेसर,रिसर्च स्कॉलर, छात्र आदि गूगल मीट एवं यूट्यूब से पूर्वाहन 11:00 बजे से शामिल होंगे । प्रधानाचार्ज डॉ. शंभू कुमार यादव इस कार्यक्रम के संरक्षक और संयोजक डॉ. विजय कुमार गुप्ता है। इस वेबिनार मे कोविड-19 और बाढ़ से बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था किस रूप से प्रभावित हुई है और इसके समाधान क्या हो सकता है। इन सारी बिन्दु पर चर्चा होगी। डॉ. विजय कुमार गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र ,विमेन्स कॉलेज, समस्तीपुर