समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत पंचायत में डढ़िया गावं की ओर जाने वाली नहर का पानी कई महीने से अवरुद्ध रहने के कारण केवस निजामत के किसानों की फसल पानी में डूब कर नष्ट हो रहा था l स्थानीय मुखिया राजीव कुमार राय ने ग्रामीणों के सहयोग से सफाई करा कर तथा छोटी पुलिया का निर्माण कर जलनिकासी प्रारम्भ कराया l जिससे किसानो में ख़ुशी का आलम है l स्थानीय मुखिया के द्वारा की गयी इस पहल का किसान संगठनो ने स्वागत किया है l मुखिया राजीव कुमार राय ने कहा कि किसान तथा मजदूर भाइयों के समस्याओ का निराकरण करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है l मौके पर पंचायत के कई वार्ड सदस्यगण , पंच, समाजसेवी तथा दर्जनों किसान मौजूद थे l

Transcript Unavailable.

समस्तीपुर जिले में डॉ राजेंद्र कृषि केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा ने सामाजिक संस्था युवा सौर्य के साथ मिलकर प्रवासी मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक विशेष पहल की है जिस पर बात करते हुए विश्वविद्यालय में कार्यरत अखिल भारतीय समन्वित मशरूम अनुसंधान परियोजना के परियोजना निदेशक डॉ दयाराम ने बताया कि मशरूम उत्पादन में प्रवासी मजदूरों के सहयोग की इस परियोजना के अंतर्गत ऐसे सभी प्रवासी मजदूर को मार्च 2021 तक विश्वविद्यालय एवं युवा सौर्य की मदद से प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही मशरूम उत्पादन में लगातार सहयोग किया जाएगा तथा उनके उत्पादन को युवा सौर्य की मदद से बाजार तक भी पहुंचाया जाएगा यह एक ऐसा तरीका हो सकता है आत्मनिर्भर होने का जिसमें जमीन रहित खेती होगी और इस परियोजना के प्राथमिक उद्देश्य की बात करेंतो मशरूम उत्पादन से सर्वप्रथम प्रवासी मजदूरों के खाने की थाली में एक पौष्टिक आहार जो कि उनके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर है उन्हें उपलब्ध होगा साथ ही परियोजना के अनुसार मशरूम उत्पादन से उन्हें कम से कम ₹10000 प्रति माह की आमदनी सुनिश्चित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा ऐसे जो भी प्रवासी मजदूर जो मशरूम उत्पादन योजना से जुड़ कर अपने आप को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं वह युवा सौर्य या विश्वविद्यालय स्थित मशरूम विभाग से संपर्क कर या मोबाइल वाणी पर भी अपना संदेश रिकॉर्ड कर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। तो साथियों अब देर किस बात की अगर आप प्रवासी मजदूर हैं और मशरूम उत्पादन कर स्वाबलंबन की राह पर चलना चाहते हैं तो मोबाइल वाणी सुनते वक्त नंबर 3 दबाकर अपनी बात रिकॉर्ड करें और प्रशिक्षण में भाग ले।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोबाईल लूट कर भाग रहे मोबाइल लुटेरे को मारपीट कर किया पुलिस के हवाले!

डीलर नहीं दे रहे नए राशन कार्ड धारियों को खाद्यान् ! आवंटन नहीं आने की बात बता कर नए राशन कार्ड धारियों को टरका दिया जा रहा है ! उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एक ओर जहां 28 लाख से अधिक राशन कार्ड धारियों द्वारा खाद्यान्न नहीं उठाए जाने को लेकर फर्जी निर्माण किए जाने की बात बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर के डीलर एवं प्रखंड के कई डीलरों द्वारा नए राशन कार्ड धारियों को खाद्यान्न नहीं दिया गया है। डीलरों द्वारा सरकार द्वारा आवंटन नहीं आने की बात बता कर नए राशन कार्ड धारियों को टरका दिया जा रहा है।इसके फलस्वरूप नए राशन कार्ड धारियों में भीषण रूप से डीलर के प्रति आक्रोश व्याप्त है। जबकि एक ही पंचायत में दूसरे डीलर द्वारा नए राशन कार्ड धारियों को भी राशन देना शुरू कर दिया गया है।एक ही पंचायत में एक डीलर के द्वारा नए राशन कार्ड धारियों को भी खाद्यान्न दिया जाना और दूसरे डीलर के द्वारा आवंटन नहीं होने की बात बताते हुए खाद्यान्न देने से इनकार करने पर भीषण रूप से आक्रोश व्याप्त है। खाद्यान्न से वंचित नए राशन कार्ड धारियों ने ऐसे डीलरों की पहचान कर अति शीघ्र उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है।

पटोरी से ग्रामीणों ने अपहृत लड़की को बीती रात किया बरामद ! दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न !

* नव विवाहित के हत्यारे दहेज दानवों को गिरफ्तार करे पुलिस वरणा आंदोलन- बंदना सिंह समस्तीपुर 30 जुलाई '20 वारिसनगर के मन्नीपुर की नव विवाहिता अंजली भारती(19) की दहेज दानवों द्वारा की गई हत्या से संबंधित मथुरापुर ओपी कांड सं०- 173/20 के सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजे वरणा महिला संगठन ऐपवा आंदोलन चलाने को बाध्य होगी. इस आशय की जानकारी गुरूवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ऐपवा जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने कहा. उन्होंने कहा कि हत्या के करीब 15 दिन हो गये लेकिन पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं की है. यह पुलिस कारबाई पर प्रश्नचिन्ह है. ऐपवा नेत्री ने राज्य सचिव शशि यादव(पटना) को घटना से संबंधित पूरी जानकारी देते हुए बताया कि मामले में तत्काल आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग सदर डीएसपी से की गई है. जल्द ही मृतिका के परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलेंगी. विदित हो कि खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी रंजीत कुमार सिंह की बेटी अंजली भारती(19) की शादी मथुरापुर थाना क्षेत्र के मन्नीपुर निवासी राज कुमार सिंह के पुत्र सुजीत कुमार से 14 जून 2019 को हुई थी. परिजनों के अनुसार तब से 3 लाख रूपये एवं दो पहिया वाहन की मांग लगातार की जा रही थी. 22 जुलाई को ससुराल वालों ने जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी. साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घर के पीछे लाश दफनाने के क्रम में लड़की वाले ने आकर मामला का भंडाफोड़ करते हुए मथुरापुर थाना में 173/20 मामला दर्ज कराते हुए लड़की के पति, देवर, ससुर, सास आदि को आरोपित किया था.

भाजपा ताजपुर पूर्वी मंडल द्वारा मोतीपुर ठाकुरबाड़ी प्रांगण में मंडल भाजयुमो उपाध्यक्ष माधव कर्मशील के पिताजी गोला रोड़ ताजपुर निवासी,कुशल व्यवसायी और समाजसेवी सुरेश कुमार कर्मशील का 27-07-20 को ह्रदयाघात से आकस्मिक निधन हो जाने पर मंडल अध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी की अध्यक्षता और प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ पैक्स प्रभारी कृष्ण मोहन गुप्ता के संचालन में समाजिक और शारीरिक दूरी रखते हुये उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुये दो मिनट का मौन रखते हुये एक शोकसभा आयोजित की गई।जिसमें मंडल युवाअध्यक्ष क्रमशः राजकमल पांडे एवं अमरेश कुमार,जिला भाजपा नेता राजकुमार राय,मंडल महामंत्री क्रमशः सुशील कुमार चौबे एंव सत्य प्रकाश सुमित,भानुप्रताप सिंह,भाजयुमो उपाध्यक्ष सोनू शर्मा एवं सौरभ चौबे,आयुष ठाकुर,विशाल सिंह,शिवम,दीपू आदि उपस्थित रहे ।

बिहार राज्य के ग्राम और पंचायत राजगोरिया प्रखंड बिभूतिपुर जिला समस्तीपुर से हरप्रीत पासवान मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उनके पास मनरेगा के तहत कोई भी काम नहीं है और न ही जॉब कार्ड है। वह कहते हैं कि वह प्रवासी मजदुर हैं और उनके पास कोई रोजगार नहीं है। 

बिहार राज्य के ग्राम और पंचायत राजगोरिया प्रखंड बिभूतिपुर जिला समस्तीपुर से राजा राम पासवान मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उनके पास मनरेगा के तहत कोई भी काम नहीं है और न ही जॉब कार्ड है। वह कहते हैं कि वह प्रवासी मजदुर हैं और उनके पास कोई रोजगार नहीं है।