बिहार राज्य के ग्राम और पंचायत राजगोरिया प्रखंड बिभूतिपुर जिला समस्तीपुर से अशोक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उनके पास मनरेगा के तहत कोई भी काम नहीं है और न ही जॉब कार्ड है। वह कहते हैं कि वह प्रवासी मजदुर हैं और उनके पास कोई रोजगार नहीं है। 

बिहार राज्य के ग्राम और पंचायत राजगोरिया प्रखंड बिभूतिपुर जिला समस्तीपुर से सुनील कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उनके पास मनरेगा के तहत कोई भी काम नहीं है और न ही जॉब कार्ड है। वह कहते हैं कि वह प्रवासी मजदुर हैं और उनके पास कोई रोजगार नहीं है। 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,समस्तीपुर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का व्यापक रूप से स्वागत करता है जो भारत केंद्रित होने के साथ-साथ 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षार्थी को वैश्विक नागरिक बनाने की अवधारणा पर आधारित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,समस्तीपुर के ज़िला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि पांचवी कक्षा तक अनिवार्य रूप से मातृभाषा में शिक्षा देने तथा यथासंभव आठवीं और उसके पश्चात उच्च शिक्षा तक मातृभाषा में शिक्षा देने को बढ़ावा देने का प्रावधान स्वागत योग्य कदम है।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा नीति में बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान देने को उचित मानता है क्योंकि वैज्ञानिक दृष्टि से मस्तिष्क के बड़े अंश का विकास 6 वर्ष की उम्र तक हो जाता है। शिक्षा की सार्वभौमिक पहुँच के लिए जन्म पृष्ठभूमि और लिंग के अवसर पर समान अवसर उपलब्ध करवाना व्यक्ति और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है इसे शिक्षा नीति में ठीक प्रकार से उठाया गया है। डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का सदैव मत रहा है कि शिक्षा को अलग-अलग खंडों में बांट कर देखना उचित नहीं है। प्रसन्नता का विषय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कला,विज्ञान,शैक्षणिक सहशैक्षणिक, अकादमिक और व्यवसायिक शिक्षा में विभेद समाप्त करने का प्रावधान किया गया है। शिक्षा की गुणवत्ता के लिए गुणवत्तापरक शिक्षक प्रशिक्षण की महत्ता को रेखांकित करते हुए एकीकृत बी0 एड0(B.Ed.) डिग्री पाठ्यक्रम की व्यवस्था का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ स्वागत करता है। पारदर्शी आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की व्यवस्था, शिक्षकों की गरिमा को पुनः बहाल करने तथा शैक्षिक प्रशासन में भागीदारी की व्यवस्था सराहनीय है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार ने बताया कि शिक्षा नीति में भारतीय जीवन मूल्यों, परंपराओं और भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर पाठ्यक्रम में इनका समावेश एक समर्थ,गौरवशाली, आत्मनिर्भर भारत बनाने में निश्चय ही प्रमुख भूमिका निभाएगा। नीति में उल्लेखित स्नातक स्तर पर समग्र एवं बहुविषयक शिक्षा देना बहुत आवश्यक है ताकि विद्यार्थी का केवल मानसिक ही नहीं वरन शारीरिक, आत्मिक और नैतिक विकास भी हो,राष्ट्रिय शिक्षा नीति में की गई इस व्यवस्था के दूरगामी सकारात्मक प्रभाव होंगे । रजनीश कुमार ने कहा कि नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की व्यवस्था सभी क्षेत्रों में शोध को बेहतर ढंग से प्रोत्साहित कर पाएगी ऐसा महासंघ का मानना है। शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने के लिए विभिन्न प्रावधान किए गए हैं, महासंघ को आशा है इनके आधार पर प्रभावी ढंग से शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोका जा सकेगा। शिक्षा के वित्तपोषण और नीति के कार्यान्वयन को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है, महासंघ का मानना है कि इस पर राज्य एवं केंद्र सरकारों को दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नामकरण शिक्षा मंत्रालय करने का स्वागत करता है । महासंघ का यह मानना है कि नाम में इस परिवर्तन के साथ शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्य होगा तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा के जो हितकारी प्रावधान हैं उन्हें समयबद्ध रूप से लागू किया जाएगा। डॉ मिथिलेश कुमार, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, समस्तीपुर।

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू रोसड़ा(समस्तीपुर)रोसड़ा बाजार में सोमवार की शाम लगभग 9:30 बजे बिजली से शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रोसड़ा शहर के महावीर चौक के पास सैम संग प्लाजा में अचानक भीषण आग लग गई। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता दुकान के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।आसपास के दुकानदारों ने दुकान से घुआं उठते देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस,फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को फोन कर जानकारी दिया।सूचना पर दुकान मालिक के साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ी मौके पर पहुंची और बामुश्किल आग पर काबू पाया। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता दुकान के अंदर रखे सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड आग लगने के अन्य कारणों की जांच कर रही है।आग से जले बिजली के तार जैसे ही दुकान का शटर खोला तो आग और भंयकर हो गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि सड़क के बीचों बीच गुजर रही बिजली की तारें भी जल गई। जिसके बाद बिजली विभाग को क्षेत्र में सप्‍लाई ठप करनी पड़ी।

विभूतिपुर विधायक व पदाधिकारियों ने किया बूढ़ी गंडक नदी पर बने बांध का निरीक्षण। विभूतिपुर(समस्तीपुर)।विभूतिपुर विधानसभा के विधायक रामबालक सिंह, विभूतिपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार, अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र, थाना प्रभारी कृष्ण चंद्र भारती व जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी ने बुढी गंडक नदी पर बने बांधो का निरीक्षण किया। विधायक रामबालक सिंह ने सभी पदाधिकारी को हर समय प्रकृति आपदा में हर समय तैयार रहने का निर्देश दिया। एवं जहाँ भी बांध में पानी का अधिक दबाव है वहाँ हर समय पदाधिकारी कि तैनाती करने एवं हर परिस्थिति में उससे निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। साथ ही अपने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास नहीं करे। और अपने अपने घरों में सुरक्षित रहे।जब जरूरी काम लगे तभी अपने घरों से बाहर निकले।

विभूतिपुर में गड्ढे में तैरता मिला 25 वर्षीय एक युवक का शव। विभूतिपुर(समस्तीपुर)।थाना क्षेत्र के महथी महदैया चौर में गुमती के पास सड़क के किनारे गड्ढे में तैरते हुए युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।युवक की पहचान थाना के महथी निवासी मकसूदन दास का पुत्र 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप मे किया गया।इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है थाना क्षेत्र के महाथी मनहैया चौर में सलखननी पुल से नरहन जाने वाली सड़क में महनैया रेलवे गुमती से उत्तर सड़क के किनारे एक गड्ढे में बुधवार को एक युवक का शव तैरते हुए लोगों ने देखा इसकी सूचना गांव में आग की तरफ फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग जब वहाँ पहुंचे तो देखा कि एक साइकिल लगी हुई है एवं सड़क के नीचे गड्ढे में युवक की लाश तैर रही है।आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया पुलिस अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला, युवक की पहचान सोनू कुमार 25 वर्ष के रूप में किया गया।मृतक युवक अपने पीछे पत्नी बबीता देवी पुत्र अजय कुमार, विजय कुमार, विनय कुमार, एवं माँ सनफुलिया देवी को छोड़कर चले गए।आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों को सांत्वना देकर ढाढस बढ़ाया।थाना अध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है एवं घटनास्थल से मिले साइकिल जप्त करके मामले की जाँच में जुट गयी हैं।

लड़की की शादी के लिए तिलक चढ़ाने जा रहे थे मिर्जापुर, मारपीट कर तिलक का सामान छीना ! मोरवा प्रखंड के हलाई ओपी क्षेत्र के इन्द्र वारा निवासी वीरेंद्र सहनी को उपद्रवियों ने मारपीट करते तिलक का सामान छीन लिया। उक्त पीड़ित अपनी लड़की की शादी के लिए सोमवार की शाम वैशाली जिला के मिर्जापुर गांव जा रहा था। पचभिंडा गांव के निकट पूर्व से घात लगाए उपद्रवियों ने मारपीट कर तिलक का सारा सामान छीन लिया और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव के लोगों से इसकी शिकायत किए जाने पर ग्राम वासियों ने मंगलवार को पंचायत के द्वारा फैसला कर सामान वापस दिलाने का आश्वासन दिया। आज पंचायत शुरू हुई। बावजूद कोई फैसला नहीं हो सका। विवाद बढ़ने से मारपीट की फिर से नौबत आ गई। पीड़ित व्यक्ति एवं ग्राम वासियों के द्वारा इसकी जानकारी हलई ओपी को दी गई है। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने लिखित शिकायत प्राप्त होते ही अति शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

किसी भी क्षेत्र के विकास मे प्रतिनिधि और पदाधिकारी के सहयोग से होता है विकास ! निवर्तमान बीडीओ का विदाई समारोह एवं नए बीडीओ का स्वागत समारोह,नये बीडीओ ने किया पदभार ग्रहण ! किसी भी क्षेत्र मे जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के परस्पर सहयोग से ही होता है विकास। यह बातें कहीं निवर्तमान बीडीओ शिवशंकर राय ने अपने स्थानांतरण के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह एवं नए बीडीओ के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए। अपने कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों के अपार सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। नए वीडियो अजय कुमार दास ने पूर्व बीडीओ शिवशंकर राय से पदभार ग्रहण करते हुए अपने पूर्व के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विकास की खींची गई रेखा को और भी आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। प्रखंड मुखिया संघ के द्वारा दोनों बीडीओ को अंग वस्त्र, चादर, माला,पाग से सम्मानित किया गया। वहीं किसान भवन में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों एवं कृषि कर्मियों के द्वारा दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।प्रमुख स्मिता शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए आभार प्रकट किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी जगदीश प्रसाद सिन्हा ने मार्मिक शब्दों में धन्यवाद ज्ञापन किया। मुखिया संघ अध्यक्ष बरेलाल सहनी, उपाध्यक्ष मुखिया फूलन कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार दास, नारायण शर्मा,संजय कुमार राय, संजीत कुमार राय, शिव दयाल सहनी, संतोष कुमार शर्मा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लाल भगवान राम, सरपंच अरविंद कुमार राय, राम शेखर प्रसाद सिंह, संजीत शर्मा, गुड्डू कुमार, पिंकेश कुमार, सुजीत कुमार, नरेश कुमार, मोहम्मद वसीम, संजय महाराज, मनोज कुमार राम आदि ने समारोह को संबोधित किया। मौके पर संपूर्ण प्रखंड के अधिकांश जनप्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद थे।

सर्पदंश से मौत 21 वर्षीय संजीत कुमार राय की मौत हो गई !

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को कोई भी सरकारी सहायता नहीं मिलने से परिवार का हालत दयनीय