पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन की मनाई गई पुण्यतिथि

प्रकृति मानव जीवन की अमूल्य धरोहर है.. प्रमुख

गुमशुदा को लेकर थाने में दिया आवेदन

नदी डूबकर 8 वर्षीय बालक की हुई मौत समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा वार्ड 02 में मंगलवार दिन के करीब 10 बजे नदी में डूबने से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।जहां मृत बच्चे की पहचान राजेश राय के 8 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुआ। बताया जा रहा हैं कि मृतक की मा मवेशी के चारा लाने नदी पार कर गई।बच्चे भी मां के पिछे - पिछे चला गया।जिसे मां देख नहीं पाई और बच्चे की डूबकर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक राम बालक सिंह, विभूतिपुर थाना प्रभारी कृष्ण चंद्र भारती,प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार,अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र,घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए अग्रेतर कार्यवाई में जुट गए थे।मृत बच्चे का पिता परिवार के भरण पोषण के लिए प्रदेश में मजदूरी करते हैं।मृत बच्चे 3 भाई और 2 बहन थे।बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ था।

समस्तीपुर में आपदा विभाग बिहार कल्याणपुर प्रखंड में कई क्षेत्र में बांध की स्थिति नाजुक कभी भी टूट सकता है बांध

लॉक डाउन में बच्चे के स्वास्थ्य को देखते हुए उसे राशन दिया जा रहा है

कोरोना महामारी के रोकथाम के पटना एम्स में भारत बायोटेक की कोरना वैक्सीन का पहला चरण पूरा होने वाला है.अब यह वैक्सीन लेने वाले वालंटियरों की स्वास्थ्य समीक्षा के बाद डॉक्टर सीएम सिंह ने कहा कि पहला चरण सफल रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  इस प्रोसेस में 27 वालंटियर्स शामिल हुए थे. सभी स्वास्थ्य हैं अब इन्हें दूसरा डोज 29 जुलाई को दिया जाएगा. दूसरा डोज देने का बाद दो सप्ताह बाद फिर से इनके स्वास्थ्य की जांच होगी.रिसर्च अफसर सर्वेश सिंह ने बताया कि वैक्सीन परीक्षण का हिस्सा बनने को इच्छुक वालंटियर के लिए वाट्सएप सेवा शुरू हो गई है. पहले दिन दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने आधारकार्ड की फोटो कॉपी भेजकर परीक्षण का हिस्सा बनने की इच्छा जताई है.आज 12 लोगों का स्वास्थ जांच होगा. गौरतलब है कि 20 वालंटियर को वैक्सीन की पहली डोज देने का लक्ष्य था शनिवार तक 27 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है.वहीं 30 लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए सैंपल भेजा जा चुका है वहीं नये लोगों का रजिस्ट्रेशन भी जारी है.

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, किसानों के कौशल उन्नयन एवं उनकी समृद्धि के लिए सतत प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में जिले के अग्रणी किसानों का कृषि सम्बंधित विषयों में कौशल विकास के लिए डीआरपीसीएयू और डॉ रेड्डीज फाउंडेशन के बीच एक समझौता ( MOU ) पर हस्ताक्षर किया गया है। कुलपति डा रमेश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर विश्वविद्यालय के तरफ से निर्देशक प्रसार शिक्षा डॉ एम एस कुंडू एवं डॉ रेड्डीज फाउंडेशन के तरफ से मुख्य कार्य निर्वाही पदाधिकारी समीक त्रेहान ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

पटना, 28 जुलाई। बिहार सरकार में कृषि एवं पशुपालन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि उत्तर बिहार के कुल 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। 11 जिलों के 93 प्रखंडों की 765 पंचायतें बाढ़ से घिर गई हैं। आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। हालांकि जितने भी क्षेत्र बाढ़ प्रभावित हैं उनमे कुल राहत शिविरों कि संख्या 29 है, जहाँ अभी 12, 858 लोगों को शरण दिया गया है। वहां रहने वाले लोगों के लिए सामुदायिक रसोई कि भी व्यवस्था की गई है। ऐसे राहत शिविरों में अबतक कुल 703 सामुदायिक रसोई बनाए गए हैं तथा लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए अबतक 25 एनडीआरएफ की टीमों को तैयार किया गया है। कृषि मंत्री ने कहा "तालाबों में पानी भर जाने से मछली पालन व्यवसाय को भी खासा नुकसान पहुंचा है। मछली पालन कारोबार से जुड़े 30 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए राज्य सरकार सभी प्रभावित जिलों में अपने स्तर से सर्वे कराकर आकलन करेगी। इसके साथ ही बाढ़ से कितने प्रखंड के कितने तालाबों को नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन करवा कर मछुआरा समाज को मदद दी जाएगी। आपदा प्रावधानों के तहत तत्काल क्षतिग्रस्त नावों, जाल ,मत्स्य बीज तथा तालाबों में जमा हुए गाद को निकालने हेतु सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।" डॉ कुमार ने कहा, "डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों में अधिकतर तालाबों और पोखरों से मछलियां बह गई हैं। बाढ़ से मखाना और सिंघाड़ा उत्पादन के कारोबार को भी नुकसान पहुंचा है। जिला कृषि पदाधिकारी आवश्यकतानुसार सभी जिलों में किसानों को बीज उपलब्ध करायें। यदि बाढ़ से क्षेत्र प्रभावित होता है तो उसकी भरपाई के लिए अन्य खेत खाली नहीं रहे। अधिकारियों को यह ध्यान रखना होगा कि किसानों के कम से कम नुकसान हो।" कृषि मंत्री ने कहा "दूसरी तरफ बाढ़ के कारण पशु भी प्रभावित हो रहें हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। पशुओं को सुरक्षित जगहों पर रखने के लिए पशु शिविरों की व्यवस्था की गई है। पशुओं के लिए चारा एवं दवा की समुचित व्यवस्था की गई है। बाढ़ के कारण पशुओं की अगर किसी कारण से मृत्यु होती है तो एक सप्ताह के अंदर उन्हें मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित किया जाय। पशु क्षति होने की स्थिति में जिला पशुपालन पदाधिकारी की पर्सनल रिस्पांसिबिलिटी होगी कि हर हालत में एक सप्ताह के अंदर प्रभावितों को मुआबजे का भुगतान हो जाना चाहिए। मुर्गियों के नुकसान होने की स्थिति में भी अविलम्ब भुगतान की कार्रवाई की जाय।"

मौसम पूर्वानुमान समस्तीपुर। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 29 जुलाई से 02 अगस्त तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम बादल छाये रहने का अनुमान है। अगले १२-२४ घंटों में अच्छी वर्षा होने की सम्भावना है। उसके बाद आगामी 2 अगस्त तक हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इस दौरान तराई एवं मेवानी जिलों में कहीं - कहीं मध्यम वर्षा भी हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 12 कि मी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है।