शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू रोसड़ा(समस्तीपुर)रोसड़ा बाजार में सोमवार की शाम लगभग 9:30 बजे बिजली से शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रोसड़ा शहर के महावीर चौक के पास सैम संग प्लाजा में अचानक भीषण आग लग गई। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता दुकान के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।आसपास के दुकानदारों ने दुकान से घुआं उठते देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस,फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को फोन कर जानकारी दिया।सूचना पर दुकान मालिक के साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ी मौके पर पहुंची और बामुश्किल आग पर काबू पाया। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता दुकान के अंदर रखे सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड आग लगने के अन्य कारणों की जांच कर रही है।आग से जले बिजली के तार जैसे ही दुकान का शटर खोला तो आग और भंयकर हो गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि सड़क के बीचों बीच गुजर रही बिजली की तारें भी जल गई। जिसके बाद बिजली विभाग को क्षेत्र में सप्लाई ठप करनी पड़ी।
