भाजपा ताजपुर पूर्वी मंडल द्वारा मोतीपुर ठाकुरबाड़ी प्रांगण में मंडल भाजयुमो उपाध्यक्ष माधव कर्मशील के पिताजी गोला रोड़ ताजपुर निवासी,कुशल व्यवसायी और समाजसेवी सुरेश कुमार कर्मशील का 27-07-20 को ह्रदयाघात से आकस्मिक निधन हो जाने पर मंडल अध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी की अध्यक्षता और प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ पैक्स प्रभारी कृष्ण मोहन गुप्ता के संचालन में समाजिक और शारीरिक दूरी रखते हुये उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुये दो मिनट का मौन रखते हुये एक शोकसभा आयोजित की गई।जिसमें मंडल युवाअध्यक्ष क्रमशः राजकमल पांडे एवं अमरेश कुमार,जिला भाजपा नेता राजकुमार राय,मंडल महामंत्री क्रमशः सुशील कुमार चौबे एंव सत्य प्रकाश सुमित,भानुप्रताप सिंह,भाजयुमो उपाध्यक्ष सोनू शर्मा एवं सौरभ चौबे,आयुष ठाकुर,विशाल सिंह,शिवम,दीपू आदि उपस्थित रहे ।