प्रखंड प्रमुख ने किया पंचायत सरकार भवन धोवगामा पूसा का शिलान्यास ! पंचायत सरकार को मजबूती प्रदान करने के लिए बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं इसी कड़ी में एक बड़ी करी है पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराना एक ही छत के नीचे पंचायत सरकार की सारी सुविधाएं जनता को सहज ही उपलब्ध हो जाए यही पंचायत सरकार भवन का सपना है। इस सपने को साकार करने के लिए धोबगामा पंचायत के मुखिया ने संकल्प लिया और प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने शिलान्यास किया। मौके पर एक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता मुखिया राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ प्रियंका कौशिक वरीय उप समाहर्ता, एवं डीपीआरओ उपस्थित थे। एक करोड़ 27 लाख 34 हजार, तीन सो रुपए, की लागत से बनने वाला है पंचायत सरकार भवन धोवगामा पंचायत की जनता के लिए काफी प्रसन्नता का विषय है और जनता काफी उत्साहित भी है सैकड़ों की संख्या में आमजन एवं जनप्रतिनिधियों शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित हुए मौके पर प्रखंड के सीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव विडियो राकेश रोशन जीपीएस पूसा स्थानीय जिला पार्षद संजय कुमार त्रिवेदी पंचायत के सरपंच जोगिंदर राम बड़ीए उप समाहर्ता एवं डीपीआरओ उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी पंचायत के मुखिया राजीव कुमार ने प्रेस को दी।

विश्वव्यापी कोरोना कहर के चलते सभी लोगों खासकर किसानों की आर्थिक हालत चरमरा गई है।ऊपर से हमारे जिले सहित बिहार के लगभग 16 जिले में आई बाढ़ के कारण फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी है । किसानों के ऊपर विपदा की दोहरी मार पड़ी है । किसान भाई को पशुओं को खिलाने सहित परिवार चलाने की भी मुसीबत आन पड़ी है।किसान किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में है।कृषि कार्य हेतु बैंकों से लिये ऋण को चुकता करने की चिंता अलग से सता रही है।वो समझ नही पा रहे है कि आखिर बैंकों का ऋण चुकता कहाँ से और कैसे चुकता करे।बाढ़ से हुए फसल नष्ट के बाद अगले फसल लगाने के लिए पूंजी कहाँ से और कैसे जुटाए, उनके साथ ये भी एक यक्ष प्रश्न बनकर खड़ा है।इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए हमलोग आपसे विनती करते है कि किसानों के ऊपर सभी कृषि ऋणों को माफ करते हुए उन्हें राहत मुहैया कराने की मांग को लेकर संतोष यादव(जिला महासचिव, युवा राजद, समस्तीपुर)ने मुख्यमंत्री को मेल कर कृषि ऋण माफ करने की गुहार लगाया है। ताकि किसान अपनी बची खुची पूंजी से आगे की खेती कर अपना जीवन यापन कर सके।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

घर बैठे स्वास्थ्य से सम्बंधित सारी सुविधाएं ऑनलाइन ले सकते है समस्तीपुर:-सीआईसी हैल्थकेअर प्राइवेट लिमिटेड बिहार में अपना टेलीमेडिसिन सर्विस और फर्स्ट एड (प्रिवेंटिव केअर क्लीनिक ) लॉन्च कर रही है। जिसको लेकर रविवार को होटल कैलाश समस्तीपुर में कंपनी के द्वारा इंटरव्यू लिया गया।उक्त इंटरव्यू में कई जिलों के लोगो ने भाग लिया।इंटरव्यू में कंपनी के जनरल मैनेजर श्याम कृष्ण लाभ , रीजनल मैनेजर रविशेखर सिंह और कंपनी के हेड ऑफिस से आये प्रशांत कुमार आजाद आदि लोगो ने कंपनी के उद्देश्य, हेल्थ केयर इंडस्ट्री को डिजिटलायज कर गांव गांव तक एक ऐसी सुविधा प्रदान करना है, जंहा लोग घर बैठे स्वास्थ्य से सम्बंधित सारी सुविधाएं ऑनलाइन ले सकते है।समस्तीपुर , बेगूसराय , खगड़िया, मुजफ्फरपुर , वैशाली , दरभंगा , मोतिहारी , सहरसा , सुपौल , मधेपुरा , अररिया आदि जिलों में काम को शुरू कर दिया गया है।

तीन दिनों तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कार्यपालक सहायक समस्तीपुर/मोरवा:-प्रखंड मुख्यालय में कार्यपालक सहायकों की आयोजित बैठक मेंसरकार द्वारा कार्यपालक सहायकों की मांग नहीं मानने की सूरत में एक से तीन सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया। सरकार द्वारा पूर्ण वेतनमान नहीं दिए जाने के विरोध में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला कार्यसमिति सदस्य प्रशांत कुमार ठाकुर ने घोषणा की कि 1 से 3 सितंबर तक केवल सांकेतिक हड़ताल एवं अवकाश रहेंगे। यदि फिर भी सरकार मांगों को नहीं मानती हैं तो इसके बाद जन आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड एवं अंचल , आपूर्ति कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय सहित सहित सभी विभाग पूरी तरह बंद रहेंगे। सामूहिक अवकाश की सीमा बढ़ा दी जाएगी। इसकी जानकारी प्रखंड एवं अंचल अधिकारियों को दे दी गई है। आदित्य कुमार, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, सद्दाम कुमार, जितेंद्र कुमार, नीति प्रिया, अंजली कुमारी, अर्पणा कुमारी, नरेश कुमार आदि ने बैठक को संबोधित किया।

मनोज मांझी बने मोरवा विधानसभा के संयोजक समस्तीपुर/मोरवा:- भाजपा शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मनोज मांझी को मोरवा विधानसभा का संयोजक मनोनीत किए जाने पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ सहनी ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी है। पूर्व मंत्री ने मांझी को संयोजक बनाए जाने पर इसे भाजपा के द्वारा दलित एवं अति पिछड़ों के प्रति अत्यंत सम्मान के भाव से पार्टी की प्रतिष्ठा एवं मजबूती के लिए कारगर कदम बताया। मौके पर क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रेम सागर बने राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष समस्तीपुर/मोरवा:-चकसिकंदर निवासी प्रेम सागर सिंह निषाद को जिला राजद किसान प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष एवं संतोष झा को मोरवा प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद राजद प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चौधरी अरविंद कुमार राय आदि ने से पार्टी की मजबूती के लिए उठाया गया कदम बताते हुए बधाई एवं शुभकामना व्यक्त की है।

मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्यासी अभय कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा सुंदर भविष्य का मेहनत जरूरी है सुंदर भविष्य का निर्माण करें इससे ज्यादा हर्ष की बात और क्या होगी,उन्होंने अनेको गाँव अषाढ़ी,फतेहपुर,रजवा,रहीमाबाद,गुनाई बसही, रामापुर महेशपुर, हरपुर भिंडी, कोठिया, ताजपुर, चंदौली, सोंगर ,मानपुरा, इत्यादि गांव के लगभग 400बच्चे हर दिन सुबह अभ्याश करने Dr•Lkvd college Tajpur के फिल्ड में प्रतिदिन बिहार पुलिस ,आर्मी एवं विभिन्न भर्ती के लिए अभ्यास करने आते हैं. मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्यासी अभय कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा सुंदर भविष्य का निर्माण करें इससे ज्यादा हर्ष की बात और क्या होगी, सभी अभ्यासरत युवकों को मेरी शुभकामनाएं हैं। तथा मेरी जरूरत जब भी परे आपलोग अपने भाई अभय सिंग को जरूर याद करें।मौके पर अषाढ़ी के बिट्टु ठाकुर जी, रंजीत कुमार जी ( ताजपुर कॉलेज छात्र संघ सचिव) , सुबोध ठाकुर जी,अंकित सिंह भुमिहार जी (अमृतपुर), कुंदन कुमार, कुणाल कुमार, धर्मेन्द्र राठौर, सोनु शर्मा, माधव कर्मशील ,चन्द्रसोहन ठाकुर, (chemistry point director), एंव जुनून एकेडमी ताजपुर के संचालक अमरजीत कुमार झा जी, फिजिकल टीचर- प्रकाश गोंड, तथा शिक्षक - विकाश कुमार सिंह, अभिनाश कुमार, तथा घातक डिफेंस एकेडमी के निदेशक अमित कुमार ज्योति जी, मार्गदर्शक- बबलु सिंह एवं सुरज राय , उपस्थित रहे मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्यासी अभय सिंह के द्वारा कोचिंग संस्थान में तैयारी के दौरान आए अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पुरुस्कृत किये गयें छात्रों में अंजली कुमारी,विभा कुमारी, रानी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, वर्षा कुमारी, रागनी कुमारी, राजीव रंजन, अप्पु सिंह, अम्बर, अजय मोहन , अर्जुन, राहुल, संजीत, विवेक, रवि, बब्लु , नंदन , रितेश, कुणाल, इत्यादि घातक के स्टूडेंट्स तथा जुनून के छात्र -राकेश कुमार, स्टार्क, शीत कुमार,अमन कुमार (महेशपुर), सौरभ चौधरी (चंदौली), सत्यम (महेशपुर) इत्यादि सब को सम्मानित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जहां एक ओर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से हर घर नल की जल योजना की शुरुआत की यानी उद्घाटन किया वहीं उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर पूर्वी पंचायत के दलित टोला , वार्ड 12 में जल के लिए हाहाकार मचा हुआ है पड़ताल में पता चला कि यह वही पंचायत है जहां कुछ दिन पूर्व पानी के खोज में गड्ढा में जाकर पानी मोटर लगाने का काम चल रहा था अचानक आक्सीजन की कमी के कारण प्रमोद कुमार नाम की एक व्यक्ति की मृत्यु भी दम घुट कर हो गया था जिसकी खबर लेने प्रखंड मुख्यालय से सभी पदाधिकारीगण घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिए थे हर संभव मदद का भरोसा भी दिए थे और आज पानी नहीं लोगों के घर तक पहुंच रहा है पंचायत के भोला झा कहते हैं कि यह हर घर नल का जल लगाने का काम एक साल पूर्व ही हो गया पानी टंकी वार्ड के बीच में ना लगा कर किनारे में लगा दिया गया जिससे एक साईड पानी नहीं पहुंच रही है जल के लिए लोग त्राहिमाम हैं जिसे हम पी एच डी के मंत्री महोदय को भी पत्र के माध्यम से अवगत करा दिए थे लेकिन कोई सुध लेने वाले नहीं वहीं स्थानीय जिला पार्षद दिलीप सहनी ने बताया कि यहां के लोग जल के लिए परेशान हैं एक प्रमोद कुमार नाम की व्यक्ति जल की खोज में अपनी जान भी गमा चुके हैं कोई सुनने-पूछने वाला नहीं हैं अगर इस तरफ अब पदाधिकारी ध्यान नहीं दिया तो हम सबलोग के साथ एन एच जाम करने को मजबूर होगें आगे उन्होंने बताया कि 15 दिन के अंदर समुचित व्यवस्था हो अन्यथा मजबूरन एन एच 28 को जाम करना पड़ेगा जिसके लिए संबंधित पदाधिकारीगण जिम्मेदार वहीं महेन्द्र राम का कहना है कि मुख्यमंत्री जी हर घर नल की जल की बात कर रहे हैं और हमलोग आज के दिन भी पानी खरीद कर पीते हैं, वहीं सुबोध कुमार का कहना हुआ कि जोगार से हम लोग पानी अपने अपने घर ले जाते हैं वैसे जहां तहां पानी बहते रहता है जिसे देखने वाला कोई नहीं है जबकि इसी वार्ड के कुछ लोग खासकर दलित बस्ती के लोग पानी के लिए मोहताज रहते हैं विवशता के कारण पानी बोरिंग बाले से खरीद कर उपयोग करते हैं वहीं जब इस संदर्भ में कार्यपालक अभियंता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पाइप कम हो गया था फिर से पाइप मंगवाया जा रहा है जैसे ही आएगा काम करवा दिया जाएगा जबकि लोगों का एक स्वर में कहना है कि एक और अतिरिक्त बोरिंग दिया जाय चुकी वार्ड बड़ा है अन्यथा मजबूरन पन्द्रह दिन बाद एन एच 28 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा मौके पे दीपक कुमार, विकास कुमार शम्भू प्रसाद झा, जय राम झा, राम बाबू झा, अशोक झा, हरेन्द्र राम, सल्लू राम, शिया राम महतो, प्रमोद महतो आदि लोग मौजूद थे ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहनपुर के मृत आशा कार्यकर्ताओं के परिजनों को दिया गया सहायता राशि का चेक

ओवरलोड ट्रक की ठोकर से सड़क पर गिरा पेड़, सड़क अवरुद्ध