विश्वव्यापी कोरोना कहर के चलते सभी लोगों खासकर किसानों की आर्थिक हालत चरमरा गई है।ऊपर से हमारे जिले सहित बिहार के लगभग 16 जिले में आई बाढ़ के कारण फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी है । किसानों के ऊपर विपदा की दोहरी मार पड़ी है । किसान भाई को पशुओं को खिलाने सहित परिवार चलाने की भी मुसीबत आन पड़ी है।किसान किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में है।कृषि कार्य हेतु बैंकों से लिये ऋण को चुकता करने की चिंता अलग से सता रही है।वो समझ नही पा रहे है कि आखिर बैंकों का ऋण चुकता कहाँ से और कैसे चुकता करे।बाढ़ से हुए फसल नष्ट के बाद अगले फसल लगाने के लिए पूंजी कहाँ से और कैसे जुटाए, उनके साथ ये भी एक यक्ष प्रश्न बनकर खड़ा है।इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए हमलोग आपसे विनती करते है कि किसानों के ऊपर सभी कृषि ऋणों को माफ करते हुए उन्हें राहत मुहैया कराने की मांग को लेकर संतोष यादव(जिला महासचिव, युवा राजद, समस्तीपुर)ने मुख्यमंत्री को मेल कर कृषि ऋण माफ करने की गुहार लगाया है। ताकि किसान अपनी बची खुची पूंजी से आगे की खेती कर अपना जीवन यापन कर सके।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
