*#खेग्रामस व भाकपा-माले के संयुक्त बैनर तले कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुुख्यालय के गेेेट पर मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन ।* *#लाॅकडाउन व बाढ़ की भीषण तबाही झेल रही बिहार की जनता को अपने भरोसे जीने-मरने के लिए सरकार ने छोड़ दिया है :- माले ।* *#प्रदर्शन के दरम्यान सीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव को कार्यकर्ताओं ने सौंपा मांग पत्र ।* प्रवासी मज़दूरों समेत सभी मज़दूरों को 10 हजार रुपये कोरोना लॉकडाउन भत्ता देने, स्वयं सहायता समूह-जीविका समूह सहित केसीसी व अन्य छोटे लोन माफ करने, सभी गरीबों-मज़दूरों के लिये राशन-रोज़गार का प्रबंध करने, सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों को 25000 रुपये का मुआवजा देने, सभी दलित-गरीब छात्रों को कोरोना काल में पढ़ाई के लिये स्मार्ट मोबाइल देने, मनरेगा में सभी मज़दूरों को 200 दिन काम और 500 रुपये दैनिक मजदूरी की गारंटी करने, दलित-गरीब विरोधी नई शिक्षा नीति 2020 वापस लेने, मनरेगा को सभी मौसम की योजना बनाने व इसे प्रत्यक्ष कृषि कार्य से जोड़ने, छूटे-बचे सभी गरीब परिवारों को राशन कार्ड देने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) व भाकपा-माले के संयुक्त बैनर तले देशव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुुख्यालय के गेेेट पर मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया । साथ ही कार्यकर्ताओं नेे जमकर नारेबाजी भी की । इस दरम्यान एक सभा आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार व संचालन भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि लाॅकडाउन और बाढ़ की तबाही के कारण मजदूरों-गरीबों का जीवन मुहाल हो गया है। आज पूरा बिहार लाॅकडाउन व बाढ़ की भीषण तबाही झेल रहा है, लेकिन जनता को अपने भरोसे जीने-मरने के लिए सरकार ने छोड़ दिया है। जनता की चिंता करने की बजाए सत्ताधारी दल के नेता पूरी तरह से चुनावी अभियान में लग गए हैं। कई तरह की पीड़ा झेल रही बिहार की जनता को बेहतर राहत मिले, इस ओर सरकार कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। सरकार को जो करना चाहिए उसकी चर्चा तक नहीं करती । इस सरकार को इस बार के चुनाव में जनता सबक सिखाएगी । मौके पर पूर्व जिला कमिटी सदस्य किशोर राय , प्रखंड कमिटी सदस्य महेश सिंह, दिनेश राय, अखिलेश सिंह समेत राजाराम सिंह, आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार, सचिव अजय कुमार, सुनिता देवी, रजिया देवी, शकुंति देवी, शिवजी राय , मिथिलेश कुमार, विजय कुमार राय , विपिन कुमार, दीपक कुमार , पप्पू कुमार, गंगा राय, सोनू कुमार इत्यादि मौजूद थे। अमित कुमार, भाकपा-माले प्रखंड सचिव पूसा सह जिला स्थाई कमिटी सदस्य समस्तीपुर*

चरण लोहिया किसान सेवा समिति का राजनीतिक चिंतन शिविर का आयोजन

विधायक ने पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास वाले उद्घाटन

भाजपा नेता ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली की सफलता को लेकर बनी रणनीति

समस्तीपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा दिनांक 29.08.2020 से मंडल के विभिन्न गाड़ियों में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया जा रहा है. विदित हो के भारतीय रेल के कुछ ट्रेनों में टिकट जाँच के दौरान यह प्रकाश में आया कि कुछ यात्री कन्फर्म बर्थ पाने के उद्देश्य से यात्रा टिकट के साथ छेडछाड़ जैसे कि ओरिजिनल टिकट में दर्ज विवरण को बदल कर यात्री को फ़र्ज़ी टिकट छाप कर दे दिया जाता है अथवा अन्य प्रकार की छेडछाड़ की जाती है. मामला संज्ञान में आते हीं सीनियर डीसीएम श्री सरस्वती चन्द्र ने समस्तीपुर मंडल से चलने वाली गाड़ियों में भी विशेष टिकट जाँच अभियान चलाये जाने का आदेश दिया ताकि फ़र्ज़ी यात्रा करने वालों पर रोक लगायी जा सके और उनके विरुद्ध नियम संगत कार्यवाही की जा सके. इसी कड़ी में कल दिनांक 29-08-2020 को सहरसा स्टेशन पर श्री राजेश रंजन श्रीवास्तव, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक गहन अभियान चलाया गया इस अभियान के दौरान 02553 सहरसा नई दिल्ली विशेष ट्रैन में 08 लोग पकड़े गए जिनके पास उपलब्ध टिकट पर छपा विवरण मूल आरक्षण चार्ट से नहीं मिलता था पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया की ये टिकट एजेंट द्वारा उन्हें मिला था एजेंट ने ओरिजिनल टिकट जो की महिला यात्रीओं के लिए जारी था में कपटपूर्ण छेडछाड़ करते हुए उसपर पुरुष के नाम छाप कर यात्रीओं को दे दिया उन सभी यात्रीओं को आरपीएफ सहरसा को आगे की उचित कार्यवाही के लिए सौंपा गया इसी क्रम में आज दिनांक 30-08-2020 को समस्तीपुर स्टेशन पर श्री दिलीप कुमार] मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एवं श्री संजय कुमार, मंडल वाणिज्य निरक्षक के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 02565 में 03 एवं 04649 से 01 कुल 04 यात्री रेलवे को धोखा देने के उद्देश्य से गलत टिकट के साथ यात्रा करते पाए गए. इसी अभियान के दौरान 05 अनधिकृत यात्री पाए गए. इन सभी यात्रीओं से टिकट जाँच कर्मियों ने निर्धारित किराया एवं जुर्माना वसूल किया. इस अभियान में श्री दीप नारायण चौधरी, सीटीटीआई के साथ अन्य टिकट जांचकर्मी भी शामिल थे रेलवे यात्रियों से आग्रह करती है की वे वैसे टिकट एजेंट से सावधान रहें जो टिकट के साथ छेडछाड़ करते हैं तथा रेलवे काउंटर आरक्षण टिकट के मामले में यात्रा के दौरान मूल यात्रा टिकट अपने साथ जरूर रखें. मंडल में आगे भी इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार चलायें जायेंगे

वाटर टावर बना शोभा की वस्तु ग्रामीणों में आक्रोश समस्तीपुर (विभूतिपुर) प्रखंड क्षेत्र के मुख्यमंत्री के सात निश्चय हर घर नल जल योजना आलमपुर कोदरिया पंचायत वार्ड 9 में पीएचडी विभाग के द्वारा बनी वाटर टावर शोभा की वस्तु बनी है। इस भीषण गर्मी में स्थानीय ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिलने, इधर उधर पानी के लिए भटकने से आक्रोश व्याप्त हैं। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण रामबहादुर दास, मोहम्मद आलम, महेश दास, शंभू शर्मा, मोहम्मद हसन, राम कुमार शर्मा, विष्णु देवदास, सुरेश दास, रामदेव दास आदि ग्रामीणों ने बताया कि हमें एक महीना से पानी पीने को नहीं मिल रही है। कभी कभार पानी आती भी है तो पानी यत्र तत्र पाइप लाइन से बह जाती है। हम लोग चापाकल से आयरन युक्त पानी पीने को मजबूर हैं जिससे स्वास्थ्य भी खराब हो जाता है। काम भी अधूरा है घरेलू पाइप ऊपर में ही है। मेन पाइप जो कम से कम 3 फीट गड्ढे में होना चाहिए जो लगभग 15 फीट में ऊपर में ही है जो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वह कभी भी नष्ट हो सकता है। इस संबंध में वार्ड सदस्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीएचडी विभाग के द्वारा यह काम ठेकेदार के माध्यम से कराया गया है जो मापदंड के अनुकूल नहीं किया है। कहीं-कहीं टोपी को जमाया नहीं गया है जो जमाया गया है वह भी टूट गया है। वर्षा के पानी होने पर इलेक्ट्रॉनिक यंत्र पर अल्बेस्टर से पानी भी नीचे गिर रहा है जिससे इलेक्ट्रॉनिक सामान कभी भी खराब हो सकता है। ग्रामीण लोग शाम सुबह में घर पर आकर कहते हैं हम क्या करें। जब ठीकेदार को फोन करते हैं तो वह सिर्फ आश्वासन देते हैं कभी-कभी फोन भी नहीं उठाते हैं। प्राक्कलन राशि का बोर्ड भी नहीं लगा है। जिसे विगत दिन पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किए हैं। जिसका लाभ जनता को मिल नहीं रहा है। यानी सरकार की यह योजना लूट खसोट योजना है जिसे सरकार ने सफल योजना दिखाकर जनता को ठगने की काम कर रही है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने इस बार सरकार को सबक सिखाने की बात कही। इस संबंध में ठेकेदार मुकुल ने जल्द ही जनता को पानी देने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिए। अब जनता को कब तक इसका लाभ मिल रही है यह एक प्रश्न खड़ा हो रहा है।

विभूतिपुर में मुहर्रम पर्व रहा फीका समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में इस बार मोहर्रम की त्यौहार नहीं मनाया गया।करोना जैसे वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप व देश में लागू लॉक डाउन के पालन करते हुए, सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए मुस्लिम समाज ने मोहर्रम पर्व नहीं मनाया।मोहर्रम पर्व नहीं मनाए जाने से इस बार न ही जुलूस तथा न कलाबाजी की प्रदर्शन देखा गया।करोना महामारी को लेकर इस बार मोहर्रम की पर्व फीकी पड़ गई।बता दे की मोहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में हुए शांति समिति के बैठक में भी निर्णय लिया गया था कि इस बार मोहर्रम पर्व के अवसर पर ना ही जुलूस निकाला जाएगा और ना ही कलाबाजी का प्रदर्शन होगा, साथ ही ताजिया मिलन का कार्यक्रम भी नहीं होगा। वहीं प्रखंड के कुछ हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से बगैर जुलूस निकाले ही सोशल डिस्टेंस के साथ ताजिया मिलान किया गया। वहीं इसको लेकर जगह जगह प्रशासन की तैनाती देखी गई।

क्षेत्र का विकास ही मेरा कर्तव्य : विक्रम रजक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा विधानसभा के भावी प्रत्यासी विक्रम रजक (फैसन डिज़ाइनर), अध्यक्ष लोजद समस्तीपुर, सह प्रभारी उत्तरी बिहार, लोकतान्त्रिक जनता दल, ने शिवाजीनगर प्रखंड के छावनी गांव में प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राय एवं उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार के साथ कुछ युवा कार्यकर्ताओ से रोसड़ा विधान सभा क्षेत्र - 139 के सम्पूर्ण विकाश के तथ्यों पर विशेष चर्चा किया. जिसमें मुख्यरूप से पंचायत स्तरीय औदियोगिकिकरण पर विशेष चर्चा हुईIवहीं विक्रम रजक (फैसन डिज़ाइनर) ने अपने इंडस्ट्रीज के अनुभवों को युवा कार्यकर्ताओ के साथ साझा कियाI युवा कार्यकर्ताओ ने पंचायत स्तरीय औदियोगिकीकरण के बातो पर जोड़ देते हुए पुरे विधानसभा क्षेत्र की जनता को जागरूक करके रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र को बिहार का आदर्श विधानसभा बनाने का निश्चय कियाI मौके पर राजकिशोर राय, गुड्डू कुमार, संजय कुमार, शशिकुमार, लालुकुमार, राजू, संजीव, विकाश, परमानन्द, रुपेश, बबीता देवी, रामकुमर, आदि लोग उपस्थित थेI

मिर्जापुर ग्रामीणों की बैठक में गांव में देशी शराब बनाने व पीने पर रोक लगाने का निर्णय ! सोंगर पंचायत के निस्फी व मिर्जापुर में बड़े पैमाने पर देशी शराब बनाने के खिलाफ ग्राम की बैठक पूर्व मुखिया मुन्ना सहनी की अध्यक्षता में हुई।जिसमें देशी शराब बनाने और पीने पर रोक लगाने का फैसला लिया गया। कारोबारी को पुलिस प्रशासन से गिरफ्तार कराने,पीने वाले पर 11000 रुपए जुर्माना करने का सामूहिक निर्णय लिया गया।31 सदस्यीय निगरानी कमिटी का गठन भी किया गया।विदित हो कि मिर्जापुर वासी रबिन हत्याकांड का तार देशी शराब कारोबार से जुड़ा रहने की चर्चा है।मृतक रबिन देशी शराब का कारोबार करनेवाले की सूची बनाकर ताजपुर पुलिस को देने की बात कह रहा था।बैठक में रबिन की हत्या में संलिप्त नामदज मुख्य आरोपी समेत अन्य 3 को गिरफ्तार करने का भी मांग किया गया।मिर्जापुर के लालदेव चौक पर अवैध शराब का कारोबार का अड्डा बन चूका है।बैठक में मनोज सहनी,नरेन्द्र सिह,सरपंच गौड़ी राम,मिथिलेश सहनी,कुंदन गिरी,जगदीश सहनी,शंभू सहनी, अनिल राम,प्रेम कुमार दास,अजय कुमार,बब्लू सिंह, पप्पू राय,अशोक राम,बीरबल सहनी,योगेंद्र राय, गरीबन सहनी, संजीत सहनी, राम उदगार सहनी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।