मिर्जापुर ग्रामीणों की बैठक में गांव में देशी शराब बनाने व पीने पर रोक लगाने का निर्णय ! सोंगर पंचायत के निस्फी व मिर्जापुर में बड़े पैमाने पर देशी शराब बनाने के खिलाफ ग्राम की बैठक पूर्व मुखिया मुन्ना सहनी की अध्यक्षता में हुई।जिसमें देशी शराब बनाने और पीने पर रोक लगाने का फैसला लिया गया। कारोबारी को पुलिस प्रशासन से गिरफ्तार कराने,पीने वाले पर 11000 रुपए जुर्माना करने का सामूहिक निर्णय लिया गया।31 सदस्यीय निगरानी कमिटी का गठन भी किया गया।विदित हो कि मिर्जापुर वासी रबिन हत्याकांड का तार देशी शराब कारोबार से जुड़ा रहने की चर्चा है।मृतक रबिन देशी शराब का कारोबार करनेवाले की सूची बनाकर ताजपुर पुलिस को देने की बात कह रहा था।बैठक में रबिन की हत्या में संलिप्त नामदज मुख्य आरोपी समेत अन्य 3 को गिरफ्तार करने का भी मांग किया गया।मिर्जापुर के लालदेव चौक पर अवैध शराब का कारोबार का अड्डा बन चूका है।बैठक में मनोज सहनी,नरेन्द्र सिह,सरपंच गौड़ी राम,मिथिलेश सहनी,कुंदन गिरी,जगदीश सहनी,शंभू सहनी, अनिल राम,प्रेम कुमार दास,अजय कुमार,बब्लू सिंह, पप्पू राय,अशोक राम,बीरबल सहनी,योगेंद्र राय, गरीबन सहनी, संजीत सहनी, राम उदगार सहनी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
