दलित विकास अभियान समिति द्वारा ऑक्सफेम इंडिया के सहयोग से आयोजित राज्यस्तरीय जनसंगठनों का विमर्श बैठक में पूर्व प्राथमिक शिक्षा और वर्तमान प्रस्थिति कोविड 19 से प्रभावित शिक्षण कार्य, शिक्षा अधिकार अधिनियम को अनदेखी तथा प्रभावहीन कर नई शिक्षा नीति संसद से बिना स्वीकृति के कैबनेट द्वारा पारित कर लागू करना हास्यास्पद हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना की मार सबसे अधिक अर्थव्यवस्था पर पड़ी है.सरकार पिछले सालो में उत्पादन ईकाई लगाने एवम संचालित करने में असफल रही। प्राकृतिक संसाधनो एवम सरकारी उपक्रमों को दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से घाटे के नाम पर निजी हाथो को सौंपते रही। उक्त बातें समस्तीपुर के पूर्व सांसद अजित कुमार मेहता ने केंद्र सरकार की अर्थ नीति पर क्षोभ जताते हुए कही। उन्होंने कहा कि हालिया संपन्न 27 अगस्त 2020 को GST कांउसिल की 41 वी बैठक में केन्द्र सरकार ने माना की राजस्व वसूली में बेतहासा गिरावट दर्ज हूई है। श्री मेहता ने कहा कि टैक्स में लगभग 30% यानि कि रूपयो में ये आकड़ा लगभग 20 लाख करोड़ का है। वही GST में 41% मतलब 30 लाख करोड़ की एक भारी भरकम गिरावट दर्ज की गयी है अर्थव्यवस्था में। इस खाई को पाटना मौजूदा सरकार के कार्यकलापों में तो लगभग नामुमकिन सा दीख रहा है। लिहाजा हम कह सकते हैं पूरी भारतीय अर्थव्यवस्था ध्वस्त गयी। पिछले दिनों RBI ने अपने वक्तव्य में ये स्वीकार कर लिया कि 1.75 करोड़ का बैंक स्कैम हुआ है जिस कारण बैंको की हालत वेटींलेटर पर है। उन्होंने 3 लाख करोड़ देके बैंको की हालत सुधारने का उपाय भी करने पर जोर दीया। हंलाकि सरकार का दावा था कि कई बैंको को मिला कर कुछ बैंक कर देने से इनकी हालत सुधर जायेगी परन्तु नतीजा कुछ और ही रहा। सरकार ने राज्य सरकारो से कहा कि इतने कम संग्रह में वे राज्य को हिस्सा दे पाने में असमर्थ हैं.राज्यों को डायरेक्ट लोन लेना चाहिए, पर सवाल उठता है क्यों? GST में ये प्रावधान किये गये हैं कि राज्योॆ को उनका हिस्सा देने पर केन्द्र बाध्य है, फिर क्यों नहीं देगें? जो संग्रह हुआ है उन्ही में से 42% प्रतिशत राज्यों को दीया जाता है.संग्रह कम हुआ,जो हुआ उसी में उनका हिस्सा दें। अपना अधिकार छोड़ के कोई दूसरे से कर्ज मांगे ये बात कहां तक न्यायसंगत है? राज्य छोटे हैं और कई तो संसाधनविहीन भी वे खुद को कैसे सम्भाल पायेंगे? कैसे खर्च चलायेगें? और तो और इस संकट में रोजगार सबसे बड़ी चुनौती है। नये सृजन तो दूर वे कर्मचारियों को तनख्वाह और पेंशन तक नहीं दे पायेगें। केन्द्र सरकार के पास क्षमता के साथ अकूत संसाधन हैं। फिर वो आये दिन कुछ न कुछ बेच रहे हैं। अभी तक महारत्ना से मीनिरत्ना तक सब को बेच डाला वो पैसा कहां है? लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ी उस रकम का क्या हुआ? कोरॉना फंड के 20 लाख करोड़ से अधिक की राशि आई उसका क्या हुआ? इसका हिसाब सरकार क्यूं नहीं देती कि किस मद में कितना खर्च किया और उसकी जमीनी सच्चाई क्या है? रेल, सेल, भेल, हवाई अड्डा, बस अड्डा, माइनिंग, एचएएल, बैंक,सब तो बिक रहे फिर केन्द्र के पास किस बात का अभाव? कहां खर्च हो रहा है ये पैसा... श्री मेहता ने कहा कि आज से लगभग पांच छह साल पहले मध्यप्रदेश का हबीबगंज रेलवे स्टेशन बंसल को बेचा गया था उसको माडल स्टेशन बनाने के बहाने, किन्तु प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि वो स्टेशन आज भी रेल स्टेशन की तरह ही है सिर्फ पार्किग की रेट बढ़ गयी है लेकिन पैसा तो प्राइवेट वेंडर ने दीया होगा। वैसे ही सारे वेंडरो ने पैसा दीया है। वो कहां गया? विदित हो कि प्रों अजित कुमार मेहता पूर्व सांसद समस्तीपूर एक लंबे समय लेखा अनुदान समिती के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने इस बाबत कहा कि राज्यों को GST का भुगतान न करना संघीय ढाचे पर सीधा प्रहार होगा। इससे केन्द्र और राज्य में टकराहट होगी जो कि स्वस्थय लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए सही संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं एक लंबे समय संसद में रहा हूं और नब्बे के दशक से ही राज्य अपने अधिकार में बढोत्तरी की मांग करते रहे हैं. केन्द्र का काम एक अभिभावक का होता है वो हर राज्य को उसके जरूरत के मुताबिक सहयोग करता है.यही संसदीय प्रणाली की परम्परा रही है अगर इस परम्परा को खर्व करने की कोशिश की गयी तो परिणाम भयंकर हो सकते हैं। अपना खर्च न चला पा सकने की स्थिति में राज्य निजीकरण का रूख करेगें और पूरा देश बिक जायेगा। केन्द्र का अंकुश राज्यों पर कमजोर होगा प्राइवेट वेंडरस लोगो का शोषण करेगें और सरकार तमाशबीन होने के अलावा कुछ नहीं कर पायेगी। अत: केन्द्र को अपने फैसले पर विचार करना चाहिए. वैसे राज्यो के पास कोर्ट का विकल्प है लेकिन बेहतर को ये होगा कि ये जम्हूरियत की लड़ाई संसद से सड़क तक लड़ी जाए।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समस्तीपुर को लिखा पत्र पत्र में कहा गया है कि आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ 31 अगस्त से 6 सिंतबर तक सांकेतिक हड़ताल से अपने को दूर रखेगा समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष किरण कुमारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समस्तीपुर को एक पत्र लिखकर सूचित किया है कि कोविड 19 को देखते हुए हमने फैसला लिया है कि जिले की तमाम सेविका,सहायिका इस हड़ताल में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया| इसकी सूचना बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को लिखित दे दी गयी है ।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर राजद नेताओं ने शोक प्रकट किया है l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष व सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर राजेन्द्र भगत , जिला महासचिव ललन यादव , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , कार्यालय सचिव रोशन यादव , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव तथा मीडिया प्रभारी बबलू यादव आदि ने प्रणव दा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में कहा कि प्रणव बाबू का निधन देश ही नहीं संपूर्ण विश्व की मानवता के लिए अपूरणीय क्षति है l प्रणव दा अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी राजनेता थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

राजद के प्रांतीय नेता व सकरा विधायक लालबाबू राम आज सोमवार को समस्तीपुर शहर के बंगाली टोला स्थित जिला राजद के पूर्व महासचिव रविन्द्र कुमार रवि के आवास पर पहुंचे l वहां राजद कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत माला-चादर-मोमेंटो से किया l विधायक लालबाबू राम ने कहा कि सूबे बिहार में महागठबंधन के पक्ष में माहौल है l लोग आशा भरी निगाहो से श्री तेजस्वी यादव जी की ओर देख रही है l आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में आम -अवाम तेजस्वी यादव जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है l बिहार में नीतीश सरकार की उल्टी गिनती प्रारम्भ हो गयी l उन्होंने कहा कि बिहार में चहुँ ओर भय, भ्रष्टाचार व अराजकता का आलम है तथा नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल है l उन्होंने दावा किया कि अागामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन दो -तिहाई सीटों पर जीत दर्ज करेगी तथा श्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन बिहार में सरकार बनाएगी l मौके पर सकरा विधायक प्रतिनिधि शशि भूषण राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद के पूर्व जिला महासचिव रविन्द्र कुमार रवि , जिला राजद नेता मनोज पटेल , मनोज कुमार राय, भागवत राय, प्रमोद कुमार पप्पू , ज्योतिष महतो , जयलाल राय, समाजसेवी संतोष कुशवाहा , दीपक कुमार , रंजीत कुमार , मोo ￰अजहर, संदीप कुमार तथा धर्मेन्द्र पटेल आदि मौजूद थे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोविड-19 के दौरान CRY-"CHILD RIGHTS AND YOU", KOLKATA के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, समस्तीपुर के द्वारा सरायरंजन प्रखंड के आशा कार्यकर्ताओं के बीच N-95 मास्क तथा लाइफबाय व सेवलाॅन लिक्विड साबुन तथा सेनिटाईजर का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष गौरी शंकर चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित वितरण समारोह में व्यक्तिगत दूरी का अनुपालन करते हुए रामप्रित चौरसिया, वीणा कुमारी, बलराम चौरसिया ललिता कुमारी, किरण कुमारी, अर्चना कुमारी, विभा कुमारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता गायत्री देवी, जयंती कुमारी, सोनी कुमारी, रेखा देवी, रूबी देवी, अनिता कुमारी, रूपा देवी, नीलम देवी, पूनम देवी, निशा कुमारी, देवंती देवी, पिंकी देवी, सुशीला देवी, मंजूलता दास, सुनिता देवी, पिंकी देवी, शकुन्तला देवी को समुदाय आधारित कार्यक्रम के दौरान कोरोना वायरस से बचाव हेतु यह किट दिया गया है।

मोरवा प्रखंड के हरपुर भिंडी गांव में आम अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए नवीन साह की अध्यक्षता में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे पृथ्वी साहनी को आम अधिकार मोर्चा का जिला अध्यक्ष, नवीश साह को युवा जिला अध्यक्ष एवं प्रवीण कुमार उर्फ बाला जी को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। आम अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद उमेश मंडल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी शिक्षा, सरकारी स्वास्थ्य, और रोजगार की स्थिति बदतर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता आम अधिकार मोर्चा का साथ दें तो सरकारी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को दुरुस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा।शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार चौपट हो चूका है। बिहार की जनता प्रदेश में रोजगार नहीं होने की वजह से दूसरे प्रदेश में अपना घर परिवार को छोड़कर पलायन कर रहे हैं। और रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश में भटक रहे हैं। इसलिए इस बार बिहार की जनता यह तय कर चुकी है कि जितनी भी पार्टियां आज तक बिहार में राज कर चुकी है। उसे अब मौका ना देकर आम अधिकार मोर्चा को मौका देगी जिससे बिहार में चौतरफा विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 साल में कुछ ना किए लेकिन चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश में योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर रहे हैं।प्रदेश के अंदर नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे समेत सभी प्रकार की सड़कों की स्थिति जर्जर बनी हुई है। किसान को फसल क्षतिपूर्ति समेत अन्य कोई लाभ नहीं मिल पा रहा ।आम अधिकार मोर्चा विधानसभा चुनाव में पूरे तैयारी के साथ उतरेगी।जिसमें मोरवा विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है।सम्मेलन को विभा सहनी, विनोद सहनी, अखिलेश यादव,आशा देवी, अभिताभ सहनी,संतोष ठाकुर ने भी संबोधित किया।मौके पर सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

खानपुर,थानाक्षेत्र के खैरी पंचायत के धर्मपुर गांव में स्व0 लक्ष्मी राय के 27 वर्षीय पुत्र अजय राय का बुआरे नदी में डूबने से हुई मौत।गांव में पसरा मातम।घटना बृहस्पतिवार संध्या 5:00 बजे की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना हुआ कि अजय राय अपने भैंस को बुआरे नदी में नहला रहे थे ।उसी क्रम में उनका पैर नदी में फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए जो निकल नहीं पाए और गहरे पानी में डूबने से उनकी मृत्यु हो गयी। ग्रामीणों का बताना हुआ कि इसकी सूचना तत्काल खानपुर थाना एवं अंचलाधिकारी को दिया गया।तत्पश्चात घटनास्थल पर एसआई विजय यादव एवं अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर अपने पूरे दलबल के साथ पहुंचकर शव को काफी खोजबीन की लेकिन देर रात हो जाने के कारण शव नहीं मिल पाया था । वहीं शुक्रवार की अहले सुबह करीब 6:00 बजे ग्रामीणों के अथक प्रयास से शव को नदी से निकाली गई । पुन: इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई जिसके बाद ए एस आई राजकुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है । उक्त घटना की जानकारी पाकर स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह,पूर्व उप प्रमुख पवन देव सिंह, समाजसेवी रामबली चौधरी, पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार सिंह, सुबोध कुमार ,शैलेंद्र कुमार सिंह ,सुशील दास ,लक्ष्मी राय, मुकेश सिंह , अनिल राय, कृष्ण देव चौधरी , शिक्षक लाल बाबू,रंजन कुमार राय आदि घटना स्थल पर पहुचकर स्थिति का जायजा लिया।शोकाकुल परिवार के प्रति शोक प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।साथ ही अंचलाधिकारी, खानपुर से सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ से पीड़ित परिवार को लाभान्वित करने की मांग किया है।

खानपुर प्रखंड कार्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघर्ष समिति खानपुर के बैनर तले दो तारीख को धरना दिया जाएगा ,इस बाबत जिलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देते हुए कहा गया है कि 18 तारीख को जिलाधिकारी को, किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया था , कोई कार्यवाही नहीं की गई अतः दो तारीख को 5 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा, भाजपा नेता निरंजन राय , पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र महतो के नेतृत्व में , आवेदन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने 14 फसलों की खरीद के लिए समर्थन मूल्य घोषित किया था जिसमें मक्का भी एक है ,लेकिन बिहार सरकार मक्के की खरीद सुनिश्चित नहीं कर रही है , भारत सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदा जाए ,बाढ़ एवं अतिवृष्टि के कारण सब्जी एवं अन्य फसल की फसल क्षति की भरपाई किया जाए, प्रधानमंत्री बीमा योजना बिहार में लागू किया जाए, किसानों का ऋण माफ किया जाए, मक्के का समर्थन मूल्य नहीं मिलने से किसान अपनी खून पसीने से उपजाए हुए मक्के की फसल को औने पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं , किसानों की हालत दयनीय होते जा रहा है ,किसान भुखमरी होते जा रहे हैं, भारत किसानों का देश है कृषि प्रधान देश कहा गया है, आधे से अधिक आबादी खेती पर आश्रित है किसान देश के रीड है आज ही किसानों को कोई देखने वाला नहीं है सरकार हमारी मांग पूरा नहीं करती तो आंदोलन करने को बाध होंगे भाजपा नेता निरंजन राय पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने यह बातें कहीं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आईसीडीएस द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अरबों रू० के घोटाला के खिलाफ घोटाले की जांच कर एफआईआर दर्ज कर दोषियों को जेल भेजने की मांग पर सोमवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया. अपने-अपने हाथों में कार्यकर्ताओं ने झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर बाढ़ पीड़ित परिवार को 25 हजार रूपये सहायता राशि देने, 20 हजार रूपये प्रति एकड़ फसल क्षति मुआवजा किसानों को देने, जीविका कर्मी एवं आशा को 16 हजार रूपये मानदेय देने, बंचितों को राशनकार्ड एवं राशन देने, बकाया शौचालय,आवास, पेंशन राशि देने, नलजल योजना में व्याप्त धांधली पर रोक लगाने, रामापुर महेशपुर के जल जीवन हरियाली पोखर के सौदर्यीकरण में लूट की जांच करने आदि से संबंधित नारेबाजी कर रहे थे. मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया. प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, आशिफ होदा, नौशाद तौहीदी,मो० एजाज, राजदेव सिंह, बासुदेव राय, संजय शर्मा, विजय कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, संजीव राय, सोनिया देवी, अनीता देवी, रजिया देवी, रजनी देवी, साहिल निगम, मो० मकसुद,नीलम देवी, अरशद कमाल बबलू समेत दर्जनों माले कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया।अपने अध्यक्षीय भाषण में माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अरबों रूपये के प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना घोटाला का मुख्य सूत्रधार जानकारी के अनुसार ताजपुर के ही है. यह ताजपुर के माथे पर कलंक है. भाकपा माले अन्य दलों एवं संगठनों को साथ लेकर आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाकर आरोपियों को सजा दिलाएगी. माले नेता ने कहा कि प्रखंड कार्यपालक सहायक, कर्मी, डाटा इंट्री आपरेटर, सीडीपीओ के कम्प्यूटर आपरेटर आदि की मिलीभगत से आईसीडीएस का पेमेंट लिंक हैक कर अरबों रूपये लूट लिया गया है. इसी तरह से बाढ़ सहायता राशि का भी बैंक खाता नंबर, आधारकार्ड एवं 3000 रू० लेकर 6 हजार रूपये फर्जीवाड़ा के तहत भेजने का खेल भी शुरू हो चुका है. सभा के उपरांत 5 सदस्यीय माले एवं खेग्रामस के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल बीडीओ मनोज कुमार से मिलकर उक्त मांगों पर त्वरित कारबाई करने अन्यथा अधिकरियों को स्मार-पत्र देकर घोटाला के आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष अगले सप्ताह से अनशन आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।