खानपुर,थानाक्षेत्र के खैरी पंचायत के धर्मपुर गांव में स्व0 लक्ष्मी राय के 27 वर्षीय पुत्र अजय राय का बुआरे नदी में डूबने से हुई मौत।गांव में पसरा मातम।घटना बृहस्पतिवार संध्या 5:00 बजे की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना हुआ कि अजय राय अपने भैंस को बुआरे नदी में नहला रहे थे ।उसी क्रम में उनका पैर नदी में फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए जो निकल नहीं पाए और गहरे पानी में डूबने से उनकी मृत्यु हो गयी। ग्रामीणों का बताना हुआ कि इसकी सूचना तत्काल खानपुर थाना एवं अंचलाधिकारी को दिया गया।तत्पश्चात घटनास्थल पर एसआई विजय यादव एवं अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर अपने पूरे दलबल के साथ पहुंचकर शव को काफी खोजबीन की लेकिन देर रात हो जाने के कारण शव नहीं मिल पाया था । वहीं शुक्रवार की अहले सुबह करीब 6:00 बजे ग्रामीणों के अथक प्रयास से शव को नदी से निकाली गई । पुन: इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई जिसके बाद ए एस आई राजकुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है । उक्त घटना की जानकारी पाकर स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह,पूर्व उप प्रमुख पवन देव सिंह, समाजसेवी रामबली चौधरी, पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार सिंह, सुबोध कुमार ,शैलेंद्र कुमार सिंह ,सुशील दास ,लक्ष्मी राय, मुकेश सिंह , अनिल राय, कृष्ण देव चौधरी , शिक्षक लाल बाबू,रंजन कुमार राय आदि घटना स्थल पर पहुचकर स्थिति का जायजा लिया।शोकाकुल परिवार के प्रति शोक प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।साथ ही अंचलाधिकारी, खानपुर से सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ से पीड़ित परिवार को लाभान्वित करने की मांग किया है।