विभूतिपुर में मुहर्रम पर्व रहा फीका समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में इस बार मोहर्रम की त्यौहार नहीं मनाया गया।करोना जैसे वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप व देश में लागू लॉक डाउन के पालन करते हुए, सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए मुस्लिम समाज ने मोहर्रम पर्व नहीं मनाया।मोहर्रम पर्व नहीं मनाए जाने से इस बार न ही जुलूस तथा न कलाबाजी की प्रदर्शन देखा गया।करोना महामारी को लेकर इस बार मोहर्रम की पर्व फीकी पड़ गई।बता दे की मोहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में हुए शांति समिति के बैठक में भी निर्णय लिया गया था कि इस बार मोहर्रम पर्व के अवसर पर ना ही जुलूस निकाला जाएगा और ना ही कलाबाजी का प्रदर्शन होगा, साथ ही ताजिया मिलन का कार्यक्रम भी नहीं होगा। वहीं प्रखंड के कुछ हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से बगैर जुलूस निकाले ही सोशल डिस्टेंस के साथ ताजिया मिलान किया गया। वहीं इसको लेकर जगह जगह प्रशासन की तैनाती देखी गई।
