वाटर टावर बना शोभा की वस्तु ग्रामीणों में आक्रोश समस्तीपुर (विभूतिपुर) प्रखंड क्षेत्र के मुख्यमंत्री के सात निश्चय हर घर नल जल योजना आलमपुर कोदरिया पंचायत वार्ड 9 में पीएचडी विभाग के द्वारा बनी वाटर टावर शोभा की वस्तु बनी है। इस भीषण गर्मी में स्थानीय ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिलने, इधर उधर पानी के लिए भटकने से आक्रोश व्याप्त हैं। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण रामबहादुर दास, मोहम्मद आलम, महेश दास, शंभू शर्मा, मोहम्मद हसन, राम कुमार शर्मा, विष्णु देवदास, सुरेश दास, रामदेव दास आदि ग्रामीणों ने बताया कि हमें एक महीना से पानी पीने को नहीं मिल रही है। कभी कभार पानी आती भी है तो पानी यत्र तत्र पाइप लाइन से बह जाती है। हम लोग चापाकल से आयरन युक्त पानी पीने को मजबूर हैं जिससे स्वास्थ्य भी खराब हो जाता है। काम भी अधूरा है घरेलू पाइप ऊपर में ही है। मेन पाइप जो कम से कम 3 फीट गड्ढे में होना चाहिए जो लगभग 15 फीट में ऊपर में ही है जो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वह कभी भी नष्ट हो सकता है। इस संबंध में वार्ड सदस्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीएचडी विभाग के द्वारा यह काम ठेकेदार के माध्यम से कराया गया है जो मापदंड के अनुकूल नहीं किया है। कहीं-कहीं टोपी को जमाया नहीं गया है जो जमाया गया है वह भी टूट गया है। वर्षा के पानी होने पर इलेक्ट्रॉनिक यंत्र पर अल्बेस्टर से पानी भी नीचे गिर रहा है जिससे इलेक्ट्रॉनिक सामान कभी भी खराब हो सकता है। ग्रामीण लोग शाम सुबह में घर पर आकर कहते हैं हम क्या करें। जब ठीकेदार को फोन करते हैं तो वह सिर्फ आश्वासन देते हैं कभी-कभी फोन भी नहीं उठाते हैं। प्राक्कलन राशि का बोर्ड भी नहीं लगा है। जिसे विगत दिन पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किए हैं। जिसका लाभ जनता को मिल नहीं रहा है। यानी सरकार की यह योजना लूट खसोट योजना है जिसे सरकार ने सफल योजना दिखाकर जनता को ठगने की काम कर रही है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने इस बार सरकार को सबक सिखाने की बात कही। इस संबंध में ठेकेदार मुकुल ने जल्द ही जनता को पानी देने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिए। अब जनता को कब तक इसका लाभ मिल रही है यह एक प्रश्न खड़ा हो रहा है।