फोरलेन निर्माण में विलंब को लेकर डुमरी में चलाया जनसंवाद

रामापुर महेशपुर के जल जीवन हरियाली पोखर के सौंदर्यीकरण में लूट की जांच करने, प्र० मा० व० योजना एवं बाढ़ सहायता राशि लूट की जांच व कारबाई करने समेत अन्य जनहित के सवालों को लेकर 31 अगस्त को प्रखंड पर आहूत धरना को सफल बनाने को लेकर भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, आशिफ होदा, नौशाद तौहीदी, मो० एजाज आदि के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के रजबा, रहिमाबाद, बधौनी, ताजपुर, फतेहपुर, बाधी, आधारपुर, कस्बे आहर आदि पंचायतों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर धरना में भागीदारी निभाने की अपील की गई. मौके पर माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शौचालय, आवास योजना, पेंशन, कन्या विवाह योजना आदि का बकाया राशि अविलंब सरकार भुगतान करें. माले नेता ने 20 हजार रूपये फसल क्षति मुआवजा प्रति एकड़ देने, 25 हजार रू० बाढ़ पीड़ितों परिवार को देने, ताजपुर बाजार से जलनिकासी की व्यवस्था करने, नियमित बिजली देने, नलजल योजना में जारी अनियमितता पर रोक लगाने आदि की मांग की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

Transcript Unavailable.

जिला वकील संघ समस्तीपुर में 522 अधिवक्ताओं के बीच बांटी गई अनुदान की राशि समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता को बार कौंसिल द्वारा ₹2000 अनुदान स्वरूप दिया गया । बता दें कि कोविड-19 कोरोना महामारी को देखते हुए बिहार के सभी न्यायालय को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशअनुसार बंद कर दिया गया था जिससे न्यायालय में कार्य करने वाले अधिवक्ता को आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो गई थी जिस पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष किरण सिंह एवं सचिव विमल किशोर राय वो प्रतिनिधियों द्वारा बार काउंसिल को आवेदन दिया गया जिस पर बार काउंसिल ने जरूरतमंद 522 अधिवक्ताओं को राहत राशि स्वरूप ₹2000 अनुदानित किया जो राशि जिला वकील संघ समस्तीपुर के द्वारा उन सभी 522 अधिवक्ताओं के खाते में 2000 रुपया स्थानांतरित कर दिया गया। राशि प्राप्त हो जाने के बाद जिला वकील संघ के अधिवक्ता सुधीर कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार, राकेश कुमार, असगर इमाम, मनोज कुमार गुप्ता , कुंदन कुमार अरुण कुमार चौधरी राकेश कुमार चौधरी रामाशीष राय ठाकुर विक्रम सिंह रोहित श्रीवास्तव स्वतंत्र सौरभ संतोष आचार्य पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह उर्फ मुन्ना सिंह इत्यादि लोगों ने बताया की बार काउंसिल के द्वारा यह बहुत ही सराहनीय कदम उठाया गया है ।

मोहर्रम को देखते हुए व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर में सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी गई समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय मैं इस्लाम धर्म के कुछ अधिवक्ताओं द्वारा जिला वकील संघ के सचिव विमल किशोर राय को आवेदन देकर मुहर्रम के छुट्टी की तिथि में न्यायालय से परिवर्तन परिवर्तन कराने के लिए कहा गया। जिस पर जिला वकील संघ के सचिव विमल किशोर राय ने समस्तीपुर जिला न्यायाधीश बटेश्वर नाथ पांडे को उक्त आवेदन के आलोक में छुट्टी की घोषणा करने की मांग की गई। जिसे जिला न्यायाधीश ने स्वीकृत करते हुए दिनांक 29/8/2020 को एक पत्र निकाल कर व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर में 31/8/2020 सोमवार को मोहर्रम की छुट्टी की घोषणा कर दी। बता दें कि दिनांक 30/8 /2020 को रविवार है और दिनांक 1/9/ 2020 को न्यायालय में अनंतV चतुर्दशी की छुट्टी है जिला न्यायाधीश द्वारा 31/8/2020 को छुट्टी की घोषणा कर देने से अब न्यायालय दिनांक 2/9/2020 को खुलेगी।

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ पूसा की बैठक वैश्विक महामारी करोना के मद्देनजर जूम ऐप के माध्यम से किया गया ।बैठक की अध्यक्षता अभय कुमार और संचालन रामकिशोर साह के द्वारा किया गया । बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। बिहार सरकार के माध्यम से जारी सेवाशर्त 2020 का सभी शिक्षक नेताओं ने विरोध किया। इसे चाइनीज सेव शर्त कहा । शिक्षकों ने राज्य कर्मी का दर्जा सहित नियमित शिक्षकों की तरह सेवाशर्त व अन्य सुविधाए लागू किया जाए । ऐसी मांग रखी है, लेकिन बिहार सरकार ने इसे लागू नही किया। इसके विरोध में राज्य संग कर निर्देशानुसार निम्न कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया। पहला निर्णय शिक्षक दिवस के दिन प्रखंड के सभी शिक्षक मुँह पर काली पट्टी लगाकर अपमान दिवस मनाएंगे साथ ही सरकारी समारोह में भाग नही लेंगे। दूसरा निर्णय आगामी 12 तारीख को सभी प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का अर्थी जुलूस नुकलेंगे। 19 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस निकलेंगे और संवैधानिक मांग को पूरा नही करनेवाली सरकार को आने वाले चुनाव में मताधिकार का प्रयोग कर सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लेंगे। इस बैठक में नागेंद्र कुमार ,मीडिया प्रभारी, दिलीप कुमार गुप्ता, रुक्मणी रमन, जगदीश प्रसाद, अमरेश कुमार धर्मेंद्र कुमार ,राम सवार्थ चौधरी, अमृता प्रीतम, सचिदानंद शर्मा , चंदेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार सिंहा, आदि शिक्षकों ने भाग लिया।

जन अधिकार पार्टी,अच्छीशिक्षा, स्वास्थ्य,सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता स्थापित करेगी ! बिहार में सरकार बनाते ही प्रमुखता के साथ जन अधिकार पार्टी, अच्छीशिक्षा, स्वास्थ्य ,सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता स्थापित करेगी। उक्त बातें कहीं जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय रणनीतिकार सोनू जाने चक लाल शाही में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण समारोह को संबोधित करते हुए। अध्यक्षता करते हुए प्रधान महासचिव सूर्य नारायण सहनी राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में बिहार में रामराज्य लाने का संकल्प दोहराया। प्रशिक्षक सोनू झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया। इसके पूर्व प्रधान महासचिव सूर्य नारायण सहनी के द्वारा रणनीतिकार अतिथि सोनू झा का का मिथिला की रीत के अनुसार स्वागत एवं सम्मानित किया।प्रशांत कुमार , विनोद कुमार राय, रामबाबू पासवान, रणधीर राय , सुबोधकुमार, आदि ने प्रशिक्षण समारोह को संबोधित किया।संपूर्ण मोरवा विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों के कार्यकर्ता प्रशिक्षण समारोह में शामिल हुए।

समाजसेवी की माता का निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया !

बिथान थाना क्षेत्र में खादी व खाकी ने ढाया सितम ,वीडियो हो रहा वायरल