समस्तीपुर के ओजस्वी एवं निष्पक्ष उप विकास आयुक्त डॉ वरुण कुमार मिश्रा जी का स्थानांतरण हो गया।उनके ऐतिहासिक कार्यकाल के सम्मान स्वरूप, बी-टीम के संयोजन में डॉ वी के मिश्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुणेश विजय, यशिका एजुकेशन के निदेशक श्री चंदन ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रोफेसर मदन मोहन ठाकुर, प्रगति आदर्श सेवा केन्द्र के सचिव प्रखर समाजसेवी श्री संजय कुमार बबलू एवं समस्तीपुर के जिला सूचना प्रौद्योगिकी पदाधिकारी श्री मनीष कृष्ण जी ने स्मृति चिन्ह देकर समस्त समस्तीपुर जिले की ओर से विदाई दी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री वरुण मिश्रा ने कहा हम समस्तीपुर जिले से जरूर जा रहे हैं लेकिन समस्तीपुर के लोगों का प्यार हमारे दिल में है हम उन्हें कभी नहीं भुला सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आज समस्तीपुर नगर परिषद अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं स्थानीय स्तर पर नगर परिषद समस्तीपुर के अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता ,नगर पार्षद स्थाई समिति सदस्य राहुल कुमार ,पूर्व पार्षद भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज ,जदयू जिला सचिव अमित कुमार मुन्ना ,नगर परिषद के जे ई अरविंद कुमार ,नगर परिषद के मैनेजर एस झा टैक्स कलेक्टर गणेश ठाकुर ,विकास मित्र विजेंद्र राम सहित अन्य लोगों ने ,गोला चौक से स्टेशन तक दोनों तरफ आरसीसी सलेब सहित नाला एवं नीम चौक से गोला चौक तक सेलेब सहित नाला का शिलान्यास किया ,इस अवसर पर नगर के गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर में खाकी और खादी का बेरहम चेहरा देखने को मिली है जहाँ पुलिस व मुखिया के द्वारा तीन लड़को के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कांग्रेसी नेता रामदेव राय नहीं रहे

जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा आहूत सेवाशर्त नियमावली 2020 पर बैठक आयोजित हुई ।जिसमें बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल)समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश व महासचिव रामनाथ कुमार एवं मोहम्मद अब्बास द्वारा सेवाशर्त नियमावली 2020 में आवश्यक सुझाव प्रतिनिधित्व में प्रतिवेदन समर्पित किया गया।जिसमें मुख्य रुप से राज्य कर्मी घोषित करने सहित नियोजन इकाई से मुक्त करने,मूल वेतन पर ईपीएफ का लाभ देने,पुरानी पेंशन योजना नियुक्ति तिथि से लागू करने, शिक्षिका स्थानांतरण की सुविधा प्रदान करने,माध्यमिक शिक्षकों की तरह प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति में सेवा अवधि की गणना योगदान तिथि से करने, स्नातक ग्रेड में पदोन्नति जिला संवर्ग के शिक्षकों की तरह देने, उपार्जित अवकाश 300 दिन करने, सेवा निरंतरता में वेतन संरक्षण का लाभ नियुक्ति तिथि से देना, अनुकंपा का बिना शर्त लाभ देने सहित वेतन वृद्धि का वित्तीय लाभ 1 अप्रैल 2021 के बदले 1 अप्रैल 2020 से देने की मांग की गई।संघीय पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि नियमावली 2020 के अधिसूचना से शिक्षकों को गहरा सदमा लगा है और उनमें घोर निराशा हताशा व्याप्त है।नियमावली2020 को वापस लेते हुए राज्य कर्मी घोषित कर जिला संवर्ग के शिक्षकों के अनुरूप सभी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की गई। मौके पर राम बालक राय,महेश प्रसाद यादव, अवधेश कुमार यादव पवन कुमार,रंजीत कुमार के अलावे परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के महासचिव संतोष कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व समस्तीपुर सांसद माननीय श्री प्रिंस राज जी के आदेशानुसार उनके निजी कोष के द्वारा समस्तीपुर लोकसभा अंतर्गत खानपुर प्रखंड के पंचायत शादीपुर,खानपुर उत्तरी,कानूविशनपुर,रेवडा, शोभन,हसनपुर,जितवारपुर दक्षिणी,श्रीपुर का पूर्वी श्रीपुर पंचमी दिन में पुर दछणी विभिन्न पंचायतों में आदरणीय सांसद प्रिंस राज जी के द्वारा दिए गए मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। मास्क वितरण एवं सैनिटाइजरवितरण कीअध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर राय जी ने किया। वितरण के मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार झा जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सोनी,लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकारी जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार पासवान, रामकुमार झा,लोजपा के कमलेश प्रसाद यादव,लोजपा के सुनील कुमार राय,भाजपा के सुनिल झा,भाजपा के दिलीप पासवान,लोजपा के कौशल किशोर झा,मनोज सिंह,चन्दन ठाकुर,ढोढाई पासवान,धर्मेंद्र झा,महिला सेल के प्रखंड अध्यक्ष खानपुर मंजू देवी,भाजपा के संजीव जी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने मार्क्स एवं सेनीटाइजर का वितरण के दौरान भाग लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला निजी विद्यालय संघ के कार्यकारिणी की बैठक ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल धरमपुर समस्तीपुर के प्रांगण में निदेशक राजीव रंजन की अध्यक्षता में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए किया गया। बैठक में संघ के संयोजक श्री रमाकांत राय सचिव के.के .सिंह ,अध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष जे.के .शर्मा ,ब्रज किशोर कुमार ,रामकुमार तिवारी, प्रिंस कुमार एवं अब्बू फराह गुड्डू आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जिले के सभी निजी विद्यालय सीबीएसई/ बिहार बोर्ड से मान्यता प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के संचालक जिनका अभी तक यू डाइस कोड निर्गत नहीं किया गया है का बैठक दिनांक 7/9 /2020, सोमवार को आदर्श विद्या निकेतन बलभद्रपुर दुधपुरा ताजपुर रोड ॑हवाई अड्डा के पास ॑ समस्तीपुर,के प्रांगण में दिन के 11:00 बजे होना तय हुआ है। उक्त बैठक में नई शिक्षा नीति ,महामारी कोविड-19, ऑनलाइन शिक्षा पठन-पाठन की समीक्षा तथा आरटीई के तहत आए हुए राशि का वितरण न होना, एवं कोविड-19 के कारण लगातार विद्यालय बंद होने से हो रही ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा होनी है ।अतः आप सभी निजी विद्यालयके संचालकों से अनुरोध है कि उक्त बैठक में ससमय उपस्थित होकर संघ को तन, मन ,धन से सशक्त करते हुए अपने सुझाव से समस्याओं के निराकरण करने में अपना योगदान दें। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीननगर विधायक ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

फोरलेन सड़क निर्माण में विलंब को लेकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद मठ परिसर में शुक्रवार को भगवान शिव की प्रस्तावित मंदिर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन/ शिलान्यास कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ हुआ। प्रस्तावित भोले शंकर की मंदिर के भूमिपूजन के बाद नींव की पहली ईंट मोरदीवा व नरघोघी मठ के महंत शिवराम दास ने स्वयं रखी। तत्पश्चात्, भूमि पूजन शिलान्यास व धर्मध्वजा का पूजन किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा गाए जा रहे मांगलिक गीतों से भक्तिरस की अविरल धारा प्रवाहित हुई। इसको लेकर गावं के सभी लोगों द्वारा संकल्प लिया गया कि इस मंदिर का निर्माण कार्य अविलंब पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथिजनों का तिलक लगाकर फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि मोरदीवा व नारघोघी मठ के महंत शिवराम दास ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंदिर के निर्माण होने से इस गावं के साथ-साथ पूरे प्रखंड के लोग नमन करेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिरों के निर्माण से ही धर्म की रक्षा व राष्ट्र का उत्थान होता है। इस मंदिर निर्माण को लेकर रखी गई आधारशिला को लेकर नागरिकों में उत्साह का माहौल बना रहा। मौके पर महंत रामबहादुर दास, महात्मा बालेश्वर दास, महात्मा लखन दास, समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर , पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले , पूर्व मुखिया वृजनंदन राय, डाo रामकरण राय, रंजीत कुमार रम्भू , मनोज कुमार राय, नगीना राय, रामचन्द्र राय, रामाश्रय राय, नंदकिशोर राय, रंजीत राय, शिवशंकर राम, शंकर राय, अनिल कुमार , धीरज कुमार तथा मोo ￰सर्फुद्दीन आजाद सहित इलाके के समस्त भक्तजन मौजूद थे l