जिला निजी विद्यालय संघ के कार्यकारिणी की बैठक ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल धरमपुर समस्तीपुर के प्रांगण में निदेशक राजीव रंजन की अध्यक्षता में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए किया गया। बैठक में संघ के संयोजक श्री रमाकांत राय सचिव के.के .सिंह ,अध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष जे.के .शर्मा ,ब्रज किशोर कुमार ,रामकुमार तिवारी, प्रिंस कुमार एवं अब्बू फराह गुड्डू आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जिले के सभी निजी विद्यालय सीबीएसई/ बिहार बोर्ड से मान्यता प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के संचालक जिनका अभी तक यू डाइस कोड निर्गत नहीं किया गया है का बैठक दिनांक 7/9 /2020, सोमवार को आदर्श विद्या निकेतन बलभद्रपुर दुधपुरा ताजपुर रोड ॑हवाई अड्डा के पास ॑ समस्तीपुर,के प्रांगण में दिन के 11:00 बजे होना तय हुआ है। उक्त बैठक में नई शिक्षा नीति ,महामारी कोविड-19, ऑनलाइन शिक्षा पठन-पाठन की समीक्षा तथा आरटीई के तहत आए हुए राशि का वितरण न होना, एवं कोविड-19 के कारण लगातार विद्यालय बंद होने से हो रही ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा होनी है ।अतः आप सभी निजी विद्यालयके संचालकों से अनुरोध है कि उक्त बैठक में ससमय उपस्थित होकर संघ को तन, मन ,धन से सशक्त करते हुए अपने सुझाव से समस्याओं के निराकरण करने में अपना योगदान दें। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।