समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद मठ परिसर में शुक्रवार को भगवान शिव की प्रस्तावित मंदिर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन/ शिलान्यास कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ हुआ। प्रस्तावित भोले शंकर की मंदिर के भूमिपूजन के बाद नींव की पहली ईंट मोरदीवा व नरघोघी मठ के महंत शिवराम दास ने स्वयं रखी। तत्पश्चात्, भूमि पूजन शिलान्यास व धर्मध्वजा का पूजन किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा गाए जा रहे मांगलिक गीतों से भक्तिरस की अविरल धारा प्रवाहित हुई। इसको लेकर गावं के सभी लोगों द्वारा संकल्प लिया गया कि इस मंदिर का निर्माण कार्य अविलंब पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथिजनों का तिलक लगाकर फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि मोरदीवा व नारघोघी मठ के महंत शिवराम दास ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंदिर के निर्माण होने से इस गावं के साथ-साथ पूरे प्रखंड के लोग नमन करेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिरों के निर्माण से ही धर्म की रक्षा व राष्ट्र का उत्थान होता है। इस मंदिर निर्माण को लेकर रखी गई आधारशिला को लेकर नागरिकों में उत्साह का माहौल बना रहा। मौके पर महंत रामबहादुर दास, महात्मा बालेश्वर दास, महात्मा लखन दास, समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर , पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले , पूर्व मुखिया वृजनंदन राय, डाo रामकरण राय, रंजीत कुमार रम्भू , मनोज कुमार राय, नगीना राय, रामचन्द्र राय, रामाश्रय राय, नंदकिशोर राय, रंजीत राय, शिवशंकर राम, शंकर राय, अनिल कुमार , धीरज कुमार तथा मोo ￰सर्फुद्दीन आजाद सहित इलाके के समस्त भक्तजन मौजूद थे l