तीन दिनों तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कार्यपालक सहायक समस्तीपुर/मोरवा:-प्रखंड मुख्यालय में कार्यपालक सहायकों की आयोजित बैठक मेंसरकार द्वारा कार्यपालक सहायकों की मांग नहीं मानने की सूरत में एक से तीन सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया। सरकार द्वारा पूर्ण वेतनमान नहीं दिए जाने के विरोध में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला कार्यसमिति सदस्य प्रशांत कुमार ठाकुर ने घोषणा की कि 1 से 3 सितंबर तक केवल सांकेतिक हड़ताल एवं अवकाश रहेंगे। यदि फिर भी सरकार मांगों को नहीं मानती हैं तो इसके बाद जन आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड एवं अंचल , आपूर्ति कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय सहित सहित सभी विभाग पूरी तरह बंद रहेंगे। सामूहिक अवकाश की सीमा बढ़ा दी जाएगी। इसकी जानकारी प्रखंड एवं अंचल अधिकारियों को दे दी गई है। आदित्य कुमार, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, सद्दाम कुमार, जितेंद्र कुमार, नीति प्रिया, अंजली कुमारी, अर्पणा कुमारी, नरेश कुमार आदि ने बैठक को संबोधित किया।
