घर बैठे स्वास्थ्य से सम्बंधित सारी सुविधाएं ऑनलाइन ले सकते है समस्तीपुर:-सीआईसी हैल्थकेअर प्राइवेट लिमिटेड बिहार में अपना टेलीमेडिसिन सर्विस और फर्स्ट एड (प्रिवेंटिव केअर क्लीनिक ) लॉन्च कर रही है। जिसको लेकर रविवार को होटल कैलाश समस्तीपुर में कंपनी के द्वारा इंटरव्यू लिया गया।उक्त इंटरव्यू में कई जिलों के लोगो ने भाग लिया।इंटरव्यू में कंपनी के जनरल मैनेजर श्याम कृष्ण लाभ , रीजनल मैनेजर रविशेखर सिंह और कंपनी के हेड ऑफिस से आये प्रशांत कुमार आजाद आदि लोगो ने कंपनी के उद्देश्य, हेल्थ केयर इंडस्ट्री को डिजिटलायज कर गांव गांव तक एक ऐसी सुविधा प्रदान करना है, जंहा लोग घर बैठे स्वास्थ्य से सम्बंधित सारी सुविधाएं ऑनलाइन ले सकते है।समस्तीपुर , बेगूसराय , खगड़िया, मुजफ्फरपुर , वैशाली , दरभंगा , मोतिहारी , सहरसा , सुपौल , मधेपुरा , अररिया आदि जिलों में काम को शुरू कर दिया गया है।
