प्रखंड प्रमुख ने किया पंचायत सरकार भवन धोवगामा पूसा का शिलान्यास ! पंचायत सरकार को मजबूती प्रदान करने के लिए बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं इसी कड़ी में एक बड़ी करी है पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराना एक ही छत के नीचे पंचायत सरकार की सारी सुविधाएं जनता को सहज ही उपलब्ध हो जाए यही पंचायत सरकार भवन का सपना है। इस सपने को साकार करने के लिए धोबगामा पंचायत के मुखिया ने संकल्प लिया और प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने शिलान्यास किया। मौके पर एक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता मुखिया राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ प्रियंका कौशिक वरीय उप समाहर्ता, एवं डीपीआरओ उपस्थित थे। एक करोड़ 27 लाख 34 हजार, तीन सो रुपए, की लागत से बनने वाला है पंचायत सरकार भवन धोवगामा पंचायत की जनता के लिए काफी प्रसन्नता का विषय है और जनता काफी उत्साहित भी है सैकड़ों की संख्या में आमजन एवं जनप्रतिनिधियों शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित हुए मौके पर प्रखंड के सीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव विडियो राकेश रोशन जीपीएस पूसा स्थानीय जिला पार्षद संजय कुमार त्रिवेदी पंचायत के सरपंच जोगिंदर राम बड़ीए उप समाहर्ता एवं डीपीआरओ उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी पंचायत के मुखिया राजीव कुमार ने प्रेस को दी।
