मनोज मांझी बने मोरवा विधानसभा के संयोजक समस्तीपुर/मोरवा:- भाजपा शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मनोज मांझी को मोरवा विधानसभा का संयोजक मनोनीत किए जाने पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ सहनी ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी है। पूर्व मंत्री ने मांझी को संयोजक बनाए जाने पर इसे भाजपा के द्वारा दलित एवं अति पिछड़ों के प्रति अत्यंत सम्मान के भाव से पार्टी की प्रतिष्ठा एवं मजबूती के लिए कारगर कदम बताया। मौके पर क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
