किसान अब अपना प्रदर्शन 26 जनवरी पैरेड पर है। किसान 3 कृषि बिल कोई वापस करने की जिद पर है। लेकिन सरकार इसमें संसोधन की बात पर अड़िग है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत दिनांक 17/01/2021 को राष्ट्रीय युवा दिवस/सप्ताह कार्यक्रम RKaliens Cooperative Club, Chaita South के द्वारा उजियारपुर प्रखंड में गावपुर पंचायत के मां सरस्वती कोचिंग संस्थान, गावपुर चौक में स्वच्छता रैली के रूप में आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता रत्नेश कुमार, शिक्षक मुख्य अतिथि विनय कुमार, अतिथि महेंद्र कुमार सुमन, शिक्षक कार्यक्रम का संचालन उजियारपुर प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुकेश कुमार रतन ने किया। कार्यक्रम में 12 युवा/युवती मंडल के सदस्य के साथ 18 गांव के लगभग 110 युवा/युवतीओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और उत्कृष्ट युवाओं को सर्टिफिकेट और मेडल से भी सम्मानित किया गया। RKaliens Cooperative Club, Chaita South के सदस्य से अभिषेक कुमार, रोहन कुमार, राजू कुमार उपस्थित हुए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
इस अवसर पर कार्यक्रम के शुरूआत में दो मिनट का मौन धारण कर रोहित वेमुला को श्रद्धांजलि दिया गया. तत्पश्चात उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष लोकेश राज की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया. राजू कुमार झा, मनीषा कुमारी, प्रिति कुमारी, राजू कुमार, सोनू कुमार, दीपक कुमार, मो० फरमान, गंगा पासवान आदि आइसा नेताओं ने संकल्प सभा को संबोधित करते हुए रोहित वेमुला की संस्थानिक हत्या बताया. बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित करते हुए आइसा नेता गंगा पासवान ने कहा कि मोदी सरकार साजिश के तहत उच्च शिक्षा को समाप्त करने पर तुली है. छात्रों का छात्रवृत्ति बंद किया जा रहा है. कालेज एवं होस्टल फीस बढ़ाया जा रहा है. स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी में लाखों पद खाली पड़े हैं. प्रेक्टिकल, लाईब्रेरी, खेल आदि विभाग को चौपट कर दिया गया है. आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. सबाल करने पर छात्रों को देशद्रोही घोषित कर जेल में बंद किया जा रहा है. रोजगार देने के बजाय रोजगार छीना जा रहा है.ऐसे में बहुसंख्यक छात्रों को एकताबद्ध कर समग्र शिक्षा सुधार आंदोलन चलाकर शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाकर ही रोहित वेमुला को सच्ची श्रद्धांजलि दिया जा सकता है
ग्राम विकास युवा ट्रस्ट मधुबनी एवं जन साहस के सहयोग से किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन। ग्राम विकास सेवा ट्रस्ट मधुबनी बिहार द्वारा जन साहस एवं आधार हाउसिंग फाइनान्स लिमिटेड कंपनी के सहयोग से उच्च माध्यमिक विद्यालय दूल्हा बिस्फी मधुबनी के प्रांगण में निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 500 से ज्यादा मरीजों की जाँच की गई।एनीमिया, मलेरिया, शुगर,थायराइड, कुपोषण की जाँच, परिवार नियोजन,टी बी,प्रसव पूर्व जाँच मौसम आधारित बीमारी की जांच की एवं दवा वितरण किया गया। एनजीओ संघ सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव संजय कुमार बबलू जन साहस के राज्य समन्वयक अनिल धौलपुरिया ग्राम विकास युवा ट्रस्ट मधुबनी के सचिव नरेंद्र कुमार सिंह डॉक्टर प्रभाकर डॉ अंजू संजना संकल्प फाउंडेशन की सचिव संजू शर्मा आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया lकार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए ग्राम विकास युवा ट्रस्ट मधुबनी के सचिव नरेंद्र कुमार सिंह ने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। जनसाहस बिहार के तिलक मोरे सजना जमरे चंचल कुमारी ग्राम विकास सेवा ट्रस्ट मधुबनी के प्रखंड समन्वयक प्रशांत कुमार चंचल कुमारी रूपम झा संतोष कुमार भारती झा सत्यजीत राय संदीप कुमार झा मीना देवी आंगनवाड़ी सेविका ने आगत अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया फार्मासिस्ट केशव कुमार लैब टेक्नीशियन मोहम्मद हमाद नेशनल जांच घर मधुबनी के अलावे संवेदना कुमारी शिल्पी कुमारी नेआए हुए मरीजों का निबंधन किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक रूल को पालन करना, जब रेलवे गुमटी बन्द होने पर छोटे गाड़ी भारी वाहनों, कार, टेम्पो, ऑटो रिक्शा, चालकों द्वारा रॉंग साइड से पूरी सड़क को दोनो साइड से जाम कर दिया जाता है, उसको लेकर चालकों को समझाया गया कि रॉंग साइड से जाम करने से रेलवे फाटक के दोनों साइड के वाहनों को परेशानी होती है, अगर नियम के साथ एक साइड से ही भारी वाहन , ऑटो, ई-रिक्शा, कार रेलवे फाटक के दोनो साइड लगे तो जाम नही लगेगा, ओर परेशानी भी नही होगी।काफी अच्छी पहल रही, वही कोशिस भी की गई कि मुक्तापुर रेलवे फाटक के पास जो सड़क पर गढ़ा है उसको भरा जाए।इस जागरूकता अभियान में जो युवा वर्ग ने भाग लिया उसमे शिवम यादव, प्रिंस यादव, मनीष कुमार राय, आदित्य विनय, शशि पाठक, राहुल कुमार, औषण कुमार आदि रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत अनुमंडल रोसरा में कॉविड 19 के खिलाफ आरंभ होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर अनुपस्थित रहने व देर से पहुंचने पर रोसरा पीएससी प्रभारी डॉ उपेंद्र राम को अनुमंडल पदाधिकारी बृजेश कुमार ने फटकार लगाई है उक्त कार्य के लिए की गई है पर उनका आगमन से हुआ तब तक कार्यक्रम का उद्घाटन होने के बाद वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ किया जा चुका था वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन कार्य के लिए विभूतिपुर प्रभारी को प्रतिनियुक्त सीएससी प्रभारी डॉ प्रसाद सिंह को पर अनुपस्थित पाकर उन्हें अनुमंडल पदाधिकारी यह पूछे जाने पर डीएम ने भी डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संबंध में किसी तरह की सूचना नहीं मिलने की बात कही अनुमंडल पदाधिकारी ने डॉक्टर प्रसाद सिंह से जवाब तलब करने तथा इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को करने के बाद कहीं!
एसपी विकास वर्मन ने शनिवार को विभूतिपुर थाना में शराब के कांडों की समीक्षा की गई | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के बोरिया दीह वार्ड नंबर 12 निवासी महेश महतो ने अपने पुत्र सोनू कुमार के लापता होने के मामले में थाने में आवेदन दिया है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा अनुमंडल मैं मकर सक्रांति पर शहीद विनय भारतीय स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में सीनियर मदरसाह बनाम जूनियर 110 के बीच क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें जूनियर एक दशक के कैप्टन सत्यप्रकाश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अहिबारन धर्मशाला रोसरा के परिसर में 7 शहीदों का पुण्यतिथि शोक दिवस के रूप में मनाया गया l कार्यक्रम का संचालन श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष श्री रामेश्वर पूर्वे जी द्वारा की गई दीप प्रज्वलित रोसरा नगर पंचायत मुख्य पार्षद श्री श्याम बाबू सिंह द्वारा किया गया ।वक्ता के रूप मे पूर्व नगर पंचायत मुख्य पार्षद श्री सत्येंद्र नाथ ने कहा युवाओं से इन शहीदों की यादों में कुछ ना कुछ समाजिक काम करने का प्रयास करते रहना चाहिए इस कार्यक्रम को पत्रकार शंभू चौधरी सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश प्रसाद सिंह व्यवसायिक विनोद लाल भाजपा नेता अमर प्रताप सिंह संजय सिंह अनीश राज दिनेश जी सुनील पंजियार संजय ठाकुर आदि ने मुरारी सिंह की जीवनी से प्रेरणा लेते हुए समरस समाज के स्थापना हेतु प्रयास करना मुरारी सिंह की सच्ची श्रद्धांजलि होगी साथ ही वक्ताओं ने कहा कि मुरारी सिंह के जीवन से सीख लेकर सामाजिक कार्य जगह आज के युवा लोग करते हैं तो समरस समाज की स्थापना निश्चित ही होगा और जिस दिन समरस समाज की ओर लोगों के विचार आकर्षित होने लगेंगे तो समझिए इन सातों शहीदों की सच्ची पुण्यतिथि के रूप में श्रद्धांजलि हो गई lपुण्यतिथि के शुभ अवसर पर मुरारी स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा 300 कंबल का वितरण किया गया मौके पर संस्थान के अध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं सचिव रामबाबू सिंह एवं कोषाध्यक्ष बलवंत ठाकुर संरक्षक अमर प्रताप सिंह उर्फ ललन सिंह मौजूद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
