प्रखण्ड में नया राशनकार्ड बनाने, त्रृटी सुधार करने, भूमिहीन को वास की भूमि देने, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा एवं पर्चाधारी को कब्जा दिलाने, नलजल, पशुशेड, सोख्ता निर्माण, दाखिल- खारिज, एलपीसी, राशन वितरण में धाधली रोकने, मोतीपुर वार्ड-10 में जर्जर सड़क, कुंआ जीर्णोद्धार करने, मोतीपुर सब्जीमंडी में यात्रीशेड, बिजली, शौचालय बनाने, जरूरतमंदों को आवास, बकाया आवास, शौचालय, कन्या विवाह, पेंशन राशि देने, आरटीपीएस से तत्काल जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र निर्गत करने समेत अन्य मांगों को लेकर खेग्रामस के झंडे, बैनर तले राजधानी चौक के ओम टाकीज से जुलूस निकालकर 18 जनवरी को प्रखण्ड पर प्रदर्शन किया जाएगा.इस आशय से संबंधित लिखित आवेदन बीडीओ मनोज कुमार को देने के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा है कि प्रखण्ड के अंतर्गत तमाम विकास योजना लूट- भ्रष्टाचार का शिकार हो रहा है. भ्रष्टाचारियों पर कारबाई के बजाय आंदोलनकारियों पर कारबाई किया जाता है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

मोरवा में सुरक्षा व्यवस्था के साथ पहुंची करोना वैक्सीन की गाड़ी ! समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचा कोरोना वैक्सीन। पुलिस की देखरेख में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोरोना कोविड-19 वैक्सीन की गाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही सारे स्वास्थ्य कर्मी उसे संभालने में तत्पर हो उठे। कोरोना वैक्सीन के लिए मोरवा प्रखंड पूरी तरह से तैयार हो चुका है! मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आदर्श कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक फजले रब की देखरेख में कोरोना वैक्सीन दवा सुरक्षित रखी गयी। मोरवा में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सुरक्षित किए गए तीन कक्ष निगरानी कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष और जांच कक्ष को पूरी तरह तैयार किया गया ! मोरवा प्रखंड में कोरोना वैक्सीन का विधिवत उद्घाटन सोलह जनवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आदर्श कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक फुलेरा डॉ विजय कुमार,डॉक्टर विमल कुमार, डॉ धर्मेंद्र कुमार,शशि देव मिश्र, मीना कुमारी,इंदु कुमारी सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

दिनांक 14/01/2021 बिहार सिटीजन, ब्रांड रुट, कात्यानी सेवा संस्थान, बंसल एजुकेशनल फाउंडेशन इंडिया, नव विकास दीप के सहयोग से पर्यावरण सुरक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन समस्तीपुर के बंसल क्लासेज़ मे किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

दिनांक 13 जनवरी को नेहरू युवा केंद्र, समस्तीपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस /सप्ताह कार्यक्रम के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल कलाम युवा मंडल के द्वारा दलसिंहसराय के कमराव पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

कॉलेज में आए छात्र अपना काम करवाने कार्यालय में जा रहे थे तभी उपस्थित छात्रों को रोका गया. इसे लेकर छात्रों और पुलिस में झड़प हुई. इसमें हस्तक्षेप आइसा नेताओं ने किया. इस दौरान मुफस्सिल पुलिस ने गलतफहमी में आइसा के जिलाध्यक्ष लोकेश राज समेत तीन आइसा नेताओं को अरेस्ट कर थाने ले गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

स्वास्थ शिविर लगाकर प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं जन साहस के सामाजिक कार्यकर्ता

Transcript Unavailable.

समस्तीपुर के बनारस स्टेट में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर समस्तीपुर वीआईपी पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष शिवानंद बमबम की अध्यक्षता में एवं जिला प्रवक्ता भारतेंदु पाठक के संचालन में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाई गई जिसमें पार्टी को स्वामी जी के सिद्धांतों तथा उनके विचारों पर चलने की कसमें खाई गई और पार्टी का विस्तार भी किया गया जिसमें मो. परवेज, अमित कुमार कर्ण तथा फूल कुमार सहनी को सदस्यता भी दिलाई गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर आशा सेवा संस्थान द्वारा जन साहस एवं आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के सहयोग से उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरिया में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 434 मरीजों की जांच की गई। एनीमिया,मलेरिया,शुगर,थाइरॉयड,कुपोषण की जांच,परिवार नियोजन, टी.बी,प्रसव पूर्व जांच,मौसम आधारित बीमारी की जांच एवं दवा का वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

मौलवी वह फोकानिया की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की 12वीं की मौलवी और 10वीं की फोकानिया 111 केंद्रों पर शुरू हुआ