राज्य भर में माकपा माले 30 जनवरी को मानव शृंखला बनाएगी कृषि विधेयक के विरोध में
आयुष्मान कार्ड पर नहीं किया जा रहा है इलाज निजी अस्पताल इलाज करने से इंकार कर रहे हैं सुविधाओं के नाम पर प्रत्येक माह 392 रुपया काट लिया जाता है
Transcript Unavailable.
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान मैं शहीद भगत सिंह क्लब राजखंड के सहयोग से राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह कार्यक्रम जो 12 से 19 जनवरी 2021 तक स्वामी विवेकानंद जी की जन्म दिवस पर जिले विभिन्न प्रखंड कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे । आज प्राथमिक विद्यालय राजखंड समस्तीपुर के सभागार में स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण श्री तारकेश्वर नाथ गुप्ता नगर परिषद अध्यक्ष श्री अमित कुमार जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर श्री संजय कुमार बबलू सचिव एन जी ओ संघ के सचिव समस्तीपुर ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। श्री तारकेश्वर नाथ गुप्ता ने स्वामी जी विवेकानंद जीवन पर चर्चा करते हुए युवाओं प्रेरणा लेना चाहिए श्री अमित कुमार जिला युवा अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जी बताए मार्ग पर चलने हेतु युवाओं का संगठन बनाने की आवश्यकता है। श्री संजय कुमार बबलू ने विस्तार विवेकानंद जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को देश के प्रगति मैं अपना योगदान देने को कहा श्री सुरेंद्र कुमार दीपक कुमार श्री विजय कुमार प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजखंड ने अपना अपना विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन निर्देश कुमार ने किया कार्यक्रम सफलतापूर्वक श्री लक्ष्मण कुमार सचिव रंजन कंचन कुमारी चंदन कुमार राजन कुमार रामकुमार पंकज कुमार इत्यादि ने उपस्थित होकर विचार व्यक्त किए। एवं दूसरा युवाओं भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन उमेश प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ने किया। इस अवसर पर अच्छे भाषण एवं गीत प्रस्तुत करने वाले युवाओं को पुरस्कृत भी किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर विकास मंच ने गरीब असहाय विधवा बुजुर्ग के बीच कंबल वितरण किया
जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कोदरिया वार्ड संख्या- 5 निवासी अर्जुन कुमार ने अपने पिता के सड़क हादसे में मौत के बाद थाने में एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि मेरे पिता शंकर गिरी, उम्र 65 वर्ष, रामलखन गिरी,चंदन गिरी, दीपक गिरी व उमाकांत गिरी सभी आलमपुर कोदरिया निवासी बोलेरो गाड़ी संख्या बीआर 9 सी 3001 में सवार होकर सहरसा से अपने घर आ रहे थे।इसी क्रम में जलई थाना अंतर्गत राज्य उच्च पथ संख्या 17 के बहरामपुर चौक के समीप पीछे से अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक नंबर बी आर 24 जी बी 0107 धक्का मार दिया। जिससे सभी लोग जख्मी हो गए। सभी को सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को पीएमसीएच व डीएमसीएच रेफर कर दिया। सभी लोग पैसा की व्यवस्था करने अपने गांव आलमपुर आ गए।जहां मेरे पिता शंकर गिरी का 09/01/21 को मृत्यु हो गयी।दिए गए आवेदन में उन्होंने दावा किया है कि ट्रक चालक के लापरवाही के कारण घटना घटी। जिससे मेरे पिता की मृत्यु हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा वार्ड संख्या 11 निवासी रामदयाल राय के 19 वर्षीय पुत्र मिथिलेश उर्फ गोलू कुमार की मौत शराब लदी ट्रक पर जाने से इनकार करने पर ट्रक मालिक व चालक की बेहरमी से पिटाई के कारण 15 दिन इलाज के बाद उक्त उप चालक की मौत घर पर हो गई।जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्तीपुर- रोसड़ा मुख्य पथ को शंकर चौक पर शव रखकर जाम कर दिया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग करने लगे। वहीं परिजनों ने बताया की मिथिलेश उर्फ गोलू 20 दिन पूर्व से ट्रक मालिक दलसिंहसराय के संजीव कुमार के ट्रक नंबर बीआर 01 जी ए 7466 पर उपचालक का काम कर रहा था।वहीं मनोज कुमार राय पिता- रघुनाथ राय, हवासपुर थाना शाहपुर पटोरी का निवासी है। जो ट्रक का चालक था। विगत 26 दिसंबर को मिथिलेश उर्फ गोलू कुमार के साथ ड्राइवर और मालिक मिलकर बुरी तरह बेरहमी से मारपीट की। जिसकी जानकारी मिथिलेश ने चुपके से अपनी मां को देते हुए बताया कि शराब लदी ट्रक पर जाने से मैं इनकार किया, तो मुझे बुरी तरह पिटाई कर दी गई है! जिसपर मां ने चुपके से घर वापस आ जाने को कहीं। लेकिन 27 दिसंबर को ट्रक मालिक संजीव कुमार के द्वारा मिथिलेश के परिजनों को छत से गिरने और समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज में भर्ती होने की जानकारी दी गई। परिजनों ने सदर अस्पताल समस्तीपुर में लहूलुहान स्थिति में अकेले मिथिलेश उर्फ गोलू को देखा तो दंग रह गये स्थिति दयनीय होने को लेकर डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल होने को लेकर वहां इलाज नहीं हो सका तो एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी स्थिति दयनीय देखकर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने घर वापस लेकर चले आए।जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। आगे परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस घटना को लेकर दलसिंहसराय थाने को एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।लेकिन वह आवेदन लेने से इनकार किया और ड्राइवर को पकड़ कर लाने की बात कही तो फिर डाक के माध्यम से वरिय पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं सड़क जाम की जानकारी पाकर विभूतिपुर थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने अपने दल- बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया, तब जाकर जाम हटा। इस संबंध में मृतक के भाई पंकज कुमार ने विभूतिपुर थाने में एक आवेदन भी इससे पूर्व दिए थे। जिसमें यह सारी बात उल्लेखनीय है। इस घटना से माता सुनीता देवी,भाई पंकज कुमार, नीतीश कुमार, पिता-रामदयाल राय का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारत की जनवादी नौजवान सभा डी० वाइ० एफ० आइ० अंचल कमिटी विभूतिपुर की बैठक कल्याणपुर पंचायत भवन पर साथी विद्या नंद विद्यार्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया । 30 जनवरी तक तमाम शाखाओं का सम्मेलन सम्पन्न करने का निर्णय लिया गया । 31 जनवरी को शहीद कां० राम नाथ महतो के शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन नरहन उच्च विद्यालय के मैदान में होंगा । इसमें संगठन के राज्य सचिव शशिभूषण प्रसाद जिला सचिव महेश कुमार जिला अध्यक्ष भोला राय विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार सिरकत करेंगे । बैठक में कृष्ण मूर्ति शंकर मल्लिक नित्यानंद राय जितेंद्र कुमार अवधेश कुमार ललित कुमार बबलू कुमार उदय पासवान आदि ने संबोधित किया । प्रर्यवेक्षण जिला सचिव महेश कुमार तथा जिला कमिटी सदस्य कां० संजय कुमार ने की ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के द्वारा शहीद लाल बहादुर राय के 40 वें शहादत दिवस के स्मृति में जिला स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा प्रखंड के विभिन्न हाई स्कूल सहित कई कोचिंग संस्थानों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ । इस प्रतियोगिता परीक्षा में वर्ग आठवीं नवमी दसवीं एवं जनरल कंपटीशन के लगभग 2576 छात्राओं ने भाग लिया इस प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 19 जनवरी को जेपीएनएस नरहन उच्च विद्यालय के मैदान में 12:00 बजे किया जाएगा । इस प्रतोयोगीता परीक्षा के सफल छात्रों को जिला कमिटी विशेष रूप से सम्मानित करेगी| इस प्रतियोगिता परीक्षा को सफल बनाने में केंद्र अधीक्षक की भूमिका में तरुण कुमार ,राजेश कुमार आरबी शर्मा, अर्जुन कुमार ,अमरदीप कुमार, प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से की ।वही इस परीक्षा को सफल बनाने में शिक्षक के रूप में नीतीश कुमार, पांडव कुमार, मुकेश कुमार, निखिल शर्मा ,विजेंद्र कुमार, स्वेता कुमारी ,कंचन कुमारी, मनीषा कुमारी ,अनुराग कुमार, प्रदुमन कुमार, सोनू कुमार ,चिंटू कुमार ,वीरेंद्र कुमार, नितीश कुमार, गुलशन कुमार ,रोशन कुमार, आलोक कुमार, लक्ष्मी प्रसाद ,अनुराग कुमार ,सद्दाम, प्रदीप, चंदन, राहुल ,अमरजीत, चंदन ,कुंदन कुमार , सद्दाम, प्रदीप ,चंदन ,राहुल,अमरजीत, कुंदन, दीपक वर्मा सहित 5 दर्जन से अधिक लोगों ने योगदान दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।