आज दिनांक 10 जनवरी 2021 को समय 11:00 बजे दिन में विद्यापीठ स्कूल रोसरा के प्रांगण में भारतीय खेतिहर मजदूर संघ जिला समस्तीपुर कॉल करने के लिए नई कार समिति का गठन किया गया इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री उमा प्रसाद बाजपेई जीने कहा कि खेतिहर मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी से वंचित रहना पड़ रहा है साथ ही सरकार द्वारा हर मजदूर को कम से कम 100 दिनों का काम मनरेगा में नहीं दिया जा रहा है इसे अविलंब मनरेगा से किसी मजदूरों को जोड़ा जाए बिचौलियों द्वारा मजदूरों शोषण किया जा रहा है मजदूरों को मिलने वाले लाभ से मजदूरों को वंचित ना रहना पड़े इसके लिए उचित व्यवस्थित व्यवस्था की जाए भारतीय कृषि एवं ग्रामीण मजदूर महासंघ के बिहार प्रदेश संयोजक श्री मुरारी प्रसाद जी ने किसी मजदूरों को होने वाले समस्याओं पर अपना विचार रखते हुए कहा कि मजदूरों की जायज़ मांगों को वह अपने स्तर से संबंध पदाधिकारियों एवं राज सरकार से मिलकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री श्री राम बाबू सिंह जी ने समस्तीपुर जिला के कृषि मजदूरों की विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया कि संघर्ष ही समाधान का सही मार्ग हो सकता है जिसके लिए संगठन को मजबूत करना हम सबका दायित्व बनता है सभा की अध्यक्षता श्रीमती गुड़िया कुमारी ने किया साथ साथ जिला कार्य समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष ललन राम महामंत्री श्रीमती रेखा देवी एवं कोषाध्यक्ष खुशी कुमारी का सलामती से चयन किया गया तत्पश्चात भारत माता की जय एवं कौन बनाता हिंदुस्तान भारत का मजदूर किसान एवं राष्ट्र के हित में करेंगे काम काम करेंगे पूरे दाम बीएमएस की क्या पहचान त्याग तपस्या और बलिदान के साथ अध्यक्ष जी द्वारा सभा समापन की घोषणा की गई

# किसान धरनार्थियों ने प्रधानमंत्री का पूतला फूंककर चारदिनी धरना समाप्त किया. * 25 जनवरी को किसान मानवश्रृंखला को ऐतिहासिक बनाएगी माले- प्रो० उमेश कुमार * अंबेडकर एवं कर्पूरी स्थल को आंदोलन स्पाट घोषित करे प्रशासन- माले समस्तीपुर 10 जनवरी '21 दिल्ली के किसान आंदोलन के समर्थन में भाकपा माले से जुड़े अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले शहर पुरानी पोस्टमार्टम गली स्थित कल्याण कार्यालय के मैदान में विगत 7 जनवरी से शुरू चारदिनी किसान धरना धरनार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूतला फूंकने के बाद रविवार को समाप्त करने की घोषणा की गई. रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान एवं माले कार्यकर्ता झंडे, बैनर, नारे लिखे तख्तियां के साथ धरना स्थल पर पहुंचे. जोरदार नारेबाजी के बीच धरना शुरू किया गया. मौके पर सभा का भी आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता फूलेंद्र प्रसाद सिंह ने की. उपेंद्र राय, बंदना सिंह, अमित कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, जीबछ पासवान, रामचंद्र पासवान, आशिफ होदा, फूलबाबू सिंह, मनीषा कुमारी, सुनील कुमार, सुखलाल यादव, राम कुमार, मिथिलेश कुमार, के अलावे डा० खुर्शीद खैर, रमाशंकर सक्सेना, विजय कुमार आजाद, शिवशंकर सिंह, मो० अन्नु, जगतारण देवी, रंजीत राम, नौशाद तौहीदी, संजीत पासवान, मो० अलाउद्दीन, अनील चौधरी, राहूल राज, मुकेश कुमार गुप्ता, अनील चौधरी आदि ने सभा को संबोधित किया. सभा के उपरांत धरनार्थियों ने अपने हाथों में नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर एवं प्रधानमंत्री का पूतला लेकर जुलूस निकाला. नारेबाजी करते जुलूस मुख्यालय का भ्रमण करते हुए आभरब्रीज चौराहा पहुंचकर तीनों कृषि कानून वापस लेने में टालमटोल करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पूतला फूंककर विरोध जताते हुए इस आंदोलन को गांव- टोला तक चलाते हुए प्रधानमंत्री को गद्दी से उतारने तक इसे जारी रखने की अपील किसानों से की गई.

जलजमाव से सैकड़ों एकड़ में नहीं हो सकी खेती किसान मायूस

भारतीय जनता युवा मोर्चा विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे

खरमास के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश साहनी ने कहा

पारा गिरने की संभावना पछुआ हवाओं का जोड़ बाढ़ रहा है ठंड भी बढ़ने की संभावना है

समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा अनुमंडल में गलत साइड से आकर वाहन ने एक दुकान में मारी ठोकर जिससे आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विकास का पोल खोल रहा जर्जर सड़क

महिलाओं को मनरेगा में मिल रहा है रोजगार

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड से संवाददाता नन्द कुमार चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताया कि दिनांक 15.12.2020 को शांति प्रस्ताव को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई दिन पहले बांस बल्ला लगाकर करीब 5 घंटे तक सड़क जाम कर दिया था। उन्होंने बताया कि सड़क जाम करने का कारण यह था की रेबड़ा पंचायत के डीलर हरिप्रसाद राय, दिनेश ठाकुर एवं कमल किशोर राय ने अक्टूबर माह का एक फ्री वाला राशन अंगूठा लगवाकर दिया था और कहा था कि अगले माह में दूसरा राशन दे दिया जाएगा।इस माह नवम्बर 2020 में जब लोगों ने राशन लेने डीलर के पास पहुँचा तो डीलर हरिप्रसाद राय ने अंगूठा लगा लिया और एक ही राशन पैसा लेकर दिया । लोगों द्वारा बाकी राशन मांगने पर डीलर ने कहा कि इतना ही मिलेगा जहां जाना है जाओ।कोई कुछ नहीं बिगाड़ लेगा।हम एमओ को लाखों रुपए देकर राशन मनवाते हैं। खबर का असर यह देखने को मिला कि दिनांक 09.01.2021 झारखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करते हुए एक डीलर पर एफ आई आर भी दर्ज हुआ और दो लाइसेंस रद्द किये गए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि खानपुर के एम ओ ने यह जानकारी दी कि हरिप्रसाद राय, दिनेश ठाकुर और कमल किशोर महतो को विभागीय कार्रवाई के लिए जैन मंडल पदाधिकारी को अनुमंडल भेजा गया है।