बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड से संवाददाता नन्द कुमार चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताया कि दिनांक 15.12.2020 को शांति प्रस्ताव को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई दिन पहले बांस बल्ला लगाकर करीब 5 घंटे तक सड़क जाम कर दिया था। उन्होंने बताया कि सड़क जाम करने का कारण यह था की रेबड़ा पंचायत के डीलर हरिप्रसाद राय, दिनेश ठाकुर एवं कमल किशोर राय ने अक्टूबर माह का एक फ्री वाला राशन अंगूठा लगवाकर दिया था और कहा था कि अगले माह में दूसरा राशन दे दिया जाएगा।इस माह नवम्बर 2020 में जब लोगों ने राशन लेने डीलर के पास पहुँचा तो डीलर हरिप्रसाद राय ने अंगूठा लगा लिया और एक ही राशन पैसा लेकर दिया । लोगों द्वारा बाकी राशन मांगने पर डीलर ने कहा कि इतना ही मिलेगा जहां जाना है जाओ।कोई कुछ नहीं बिगाड़ लेगा।हम एमओ को लाखों रुपए देकर राशन मनवाते हैं। खबर का असर यह देखने को मिला कि दिनांक 09.01.2021 झारखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करते हुए एक डीलर पर एफ आई आर भी दर्ज हुआ और दो लाइसेंस रद्द किये गए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि खानपुर के एम ओ ने यह जानकारी दी कि हरिप्रसाद राय, दिनेश ठाकुर और कमल किशोर महतो को विभागीय कार्रवाई के लिए जैन मंडल पदाधिकारी को अनुमंडल भेजा गया है।
