भारत की जनवादी नौजवान सभा डी० वाइ० एफ० आइ० अंचल कमिटी विभूतिपुर की बैठक कल्याणपुर पंचायत भवन पर साथी विद्या नंद विद्यार्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया । 30 जनवरी तक तमाम शाखाओं का सम्मेलन सम्पन्न करने का निर्णय लिया गया । 31 जनवरी को शहीद कां० राम नाथ महतो के शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन नरहन उच्च विद्यालय के मैदान में होंगा । इसमें संगठन के राज्य सचिव शशिभूषण प्रसाद जिला सचिव महेश कुमार जिला अध्यक्ष भोला राय विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार सिरकत करेंगे । बैठक में कृष्ण मूर्ति शंकर मल्लिक नित्यानंद राय जितेंद्र कुमार अवधेश कुमार ललित कुमार बबलू कुमार उदय पासवान आदि ने संबोधित किया । प्रर्यवेक्षण जिला सचिव महेश कुमार तथा जिला कमिटी सदस्य कां० संजय कुमार ने की ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।