मोरवा में सुरक्षा व्यवस्था के साथ पहुंची करोना वैक्सीन की गाड़ी ! समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचा कोरोना वैक्सीन। पुलिस की देखरेख में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोरोना कोविड-19 वैक्सीन की गाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही सारे स्वास्थ्य कर्मी उसे संभालने में तत्पर हो उठे। कोरोना वैक्सीन के लिए मोरवा प्रखंड पूरी तरह से तैयार हो चुका है! मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आदर्श कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक फजले रब की देखरेख में कोरोना वैक्सीन दवा सुरक्षित रखी गयी। मोरवा में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सुरक्षित किए गए तीन कक्ष निगरानी कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष और जांच कक्ष को पूरी तरह तैयार किया गया ! मोरवा प्रखंड में कोरोना वैक्सीन का विधिवत उद्घाटन सोलह जनवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आदर्श कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक फुलेरा डॉ विजय कुमार,डॉक्टर विमल कुमार, डॉ धर्मेंद्र कुमार,शशि देव मिश्र, मीना कुमारी,इंदु कुमारी सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
