अहिबारन धर्मशाला रोसरा के परिसर में 7 शहीदों का पुण्यतिथि शोक दिवस के रूप में मनाया गया l कार्यक्रम का संचालन श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष श्री रामेश्वर पूर्वे जी द्वारा की गई दीप प्रज्वलित रोसरा नगर पंचायत मुख्य पार्षद श्री श्याम बाबू सिंह द्वारा किया गया ।वक्ता के रूप मे पूर्व नगर पंचायत मुख्य पार्षद श्री सत्येंद्र नाथ ने कहा युवाओं से इन शहीदों की यादों में कुछ ना कुछ समाजिक काम करने का प्रयास करते रहना चाहिए इस कार्यक्रम को पत्रकार शंभू चौधरी सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश प्रसाद सिंह व्यवसायिक विनोद लाल भाजपा नेता अमर प्रताप सिंह संजय सिंह अनीश राज दिनेश जी सुनील पंजियार संजय ठाकुर आदि ने मुरारी सिंह की जीवनी से प्रेरणा लेते हुए समरस समाज के स्थापना हेतु प्रयास करना मुरारी सिंह की सच्ची श्रद्धांजलि होगी साथ ही वक्ताओं ने कहा कि मुरारी सिंह के जीवन से सीख लेकर सामाजिक कार्य जगह आज के युवा लोग करते हैं तो समरस समाज की स्थापना निश्चित ही होगा और जिस दिन समरस समाज की ओर लोगों के विचार आकर्षित होने लगेंगे तो समझिए इन सातों शहीदों की सच्ची पुण्यतिथि के रूप में श्रद्धांजलि हो गई lपुण्यतिथि के शुभ अवसर पर मुरारी स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा 300 कंबल का वितरण किया गया मौके पर संस्थान के अध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं सचिव रामबाबू सिंह एवं कोषाध्यक्ष बलवंत ठाकुर संरक्षक अमर प्रताप सिंह उर्फ ललन सिंह मौजूद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।