ग्राम विकास युवा ट्रस्ट मधुबनी एवं जन साहस के सहयोग से किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन। ग्राम विकास सेवा ट्रस्ट मधुबनी बिहार द्वारा जन साहस एवं आधार हाउसिंग फाइनान्स लिमिटेड कंपनी के सहयोग से उच्च माध्यमिक विद्यालय दूल्हा बिस्फी मधुबनी के प्रांगण में निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 500 से ज्यादा मरीजों की जाँच की गई।एनीमिया, मलेरिया, शुगर,थायराइड, कुपोषण की जाँच, परिवार नियोजन,टी बी,प्रसव पूर्व जाँच मौसम आधारित बीमारी की जांच की एवं दवा वितरण किया गया। एनजीओ संघ सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव संजय कुमार बबलू जन साहस के राज्य समन्वयक अनिल धौलपुरिया ग्राम विकास युवा ट्रस्ट मधुबनी के सचिव नरेंद्र कुमार सिंह डॉक्टर प्रभाकर डॉ अंजू संजना संकल्प फाउंडेशन की सचिव संजू शर्मा आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया lकार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए ग्राम विकास युवा ट्रस्ट मधुबनी के सचिव नरेंद्र कुमार सिंह ने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। जनसाहस बिहार के तिलक मोरे सजना जमरे चंचल कुमारी ग्राम विकास सेवा ट्रस्ट मधुबनी के प्रखंड समन्वयक प्रशांत कुमार चंचल कुमारी रूपम झा संतोष कुमार भारती झा सत्यजीत राय संदीप कुमार झा मीना देवी आंगनवाड़ी सेविका ने आगत अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया फार्मासिस्ट केशव कुमार लैब टेक्नीशियन मोहम्मद हमाद नेशनल जांच घर मधुबनी के अलावे संवेदना कुमारी शिल्पी कुमारी नेआए हुए मरीजों का निबंधन किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
